फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gandhi Zoological Park Gwalior Tiger Meera gave birth to three cubs first born tigers can be seen from today

Gandhi Zoological Park Gwalior: टाइगर मीरा ने तीन शावकों को दिया जन्म, पहले जन्मे बाघों का आज से दीदार शुरू

Mon, 05 Aug 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 03:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर के चिड़ियाघर से खुशखबरी सामने आई है। चिड़ियाघर (गांधी प्राणी उद्यान) में बाघ का कुनबा बढ़ गया है। चिड़ियाघर की मादा टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो सफेद और एक पीला शावक है।

विज्ञापन
Gandhi Zoological Park Gwalior Tiger Meera gave birth to three cubs first born tigers can be seen from today
तीन शावकों को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सोमवार को एक और खुशखबरी देखने को मिली है। बाघिन मीरा ने रविवार रात में तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें शावकों में दो का रंग सफेद है और एक का रंग पीला है। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक, तीनों ही शावक व बाघिन मीरा स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


बता दें कि चिड़ियाघर की ही बाघिन दुर्गा ने 28 जून को तीन शावकों काे जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों का दीदार भी आज से ही सैलानियों ने करना शुरू किया है। ऐसे में ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खास बात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिड़िया घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में आज सैलानी 39 दिन के तीन टाइगर के शावकों का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही सैलानी इन शावकों का नामकरण करने के लिए अपने पसंद के नाम का सुझाव भी चिड़ियाघर में दे सकेंगे। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर इन शावकों का नामकरण किया जाएगा। इस मौके पर महापौर डा. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर और आयुक्त हर्ष सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर में टाइगर दुर्गा ने गत 28 जून को इन शावकों को जन्म दिया था और अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इन शावकों के लिंग की पहचान की गई थी। इनमें से दो मादा और एक नर शावक है। इसमें नर शावक का रंग सफेद तो वहीं मादा शावकों का रंग पीला है। वर्तमान में चिड़ियाघर में नौ टाइगर हैं। इनमें छह पीले और तीन सफेद टाइगर हैं। नौ में से चार टाइगर नर हैं और दो मादा हैं। चिड़ियाघर में टाइगर के जन्म के साथ ही सर्वाइल भी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed