{"_id":"6530eeb8d6c6da7f7b0fadee","slug":"former-minister-imarti-devi-placed-demand-for-creating-dabra-district-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सिंधिया के सामने पूर्व मंत्री इमरती देवी की अनोखी मांग, कहा- डबरा को जिला बना दो महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सिंधिया के सामने पूर्व मंत्री इमरती देवी की अनोखी मांग, कहा- डबरा को जिला बना दो महाराज
Thu, 19 Oct 2023 02:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:24 PM IST
सार
Gwalior: डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने डबरा को जिला बनाने की मांग उठाई है। कार्यक्रम में मौजूद सिंधिया के सामने उन्होंने ऐलान किया है कि इस बार डबरा को जिला बनवा दो, भले ही आगे मुझे टिकट देना या ना देना।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने डबरा जिला को बनाने की उठाई मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने डबरा तहसील को जिला बनाने की मांग की है। बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उन्होंने मंच से मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ‘महाराज डबरा को जिला बनवा दो, मुझे अब कोई और काम नहीं चाहिए।
विज्ञापन
खत्म कर दूंगी अपनी राजनीति
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ‘अगर मैं मर गई तो डबरा के लोग कहेंगे कि डबरा को जिला ज्योतिरादित्य सिंधिया और इमरती देवी ने बनवाया था। इस बार डबरा को जिला बनवा दो भले ही आगे मुझे टिकट देना या ना देना, मैं अपनी राजनीति खत्म कर दूंगी जिला बनते ही।
विज्ञापन
बता दें कि बीजेपी ने डबरा विधानसभा से पूर्व मंत्री इमरती देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है और कांग्रेस ने वर्तमान विधायक सुरेश राजे को फिर से मैदान में उतारा है। डबरा विधानसभा में समधी और समधन के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। पिछले 2020 के उपचुनाव में उनके समधी सुरेश राजे ने इमरती देवी को हराया था।
विज्ञापन
