फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Former minister Bhagwan Singh Yadav sentenced to three years in corruption case

MP News: पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Sat, 31 Dec 2022 08:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 31 Dec 2022 08:49 AM IST
सार

ग्वालियर की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव को तीन साल की सजा सुनाई है। उनके अलावा चार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी और एक महिला सहकारी समिति की अध्यक्ष को भी कोर्ट ने सजा सुनाई।

विज्ञापन
Former minister Bhagwan Singh Yadav sentenced to three years in corruption case
कोर्ट का फैसला - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री भगवान सिंह यादव को विशेष कोर्ट ने जिला सहकारी बैंक में स्टेशनरी खरीदी में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में तीन साल की सजा सुनाई है। इस मामले में दो लोगों को तीन-तीन जबकि चार लोगों को चार-चार साल की सजा के साथ कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


यह मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से जुड़ा था। 2004 में भगवान सिंह यादव इस बैंक के अध्यक्ष थे। उस दौरान साढ़े चार लाख रुपये की स्टेशनरी खरीदी गई थी। इसके साथ ही ग्रीटिंग कार्ड छपवाए गए थे। इस मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत बैंक के ही एक पूर्व कर्मचारी सतीश शर्मा ने की थी कि इस खरीद में कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग हुआ है। जिस सहकारी समिति से खरीदी दिखाई गई है, उसका कार्यक्षेत्र ही नहीं है और न ही उसके विधान में स्टेशनरी का कारोबार करने का उल्लेख है। आरोपियों में भगवान सिंह यादव के अलावा चार आरोपी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी और एक महिला सहकारी समिति की अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन


आठ लोगों के खिलाफ हुआ था केस दर्ज
मामले की कई सालों तक जांच चली। जांच-पड़ताल के बाद आर्थिक अपराध ब्यूरो (एईओडब्ल्यू) ने इनमें बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष भगवान सिंह यादव और मैनेजर मुकेश माथुर सहित आठ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि यादव सहित छह आरोपियों को जमानत मिल गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी सुनवाई के बाद इस मामले में एमएलए ,एमपी विशेष न्यायालय ने इस मामले में आरोपियों पर चार्ज लगाए। इस दौरान आरोपियों ने अदालत से निवेदन किया कि आरोपी ईशान अवस्थी कैंसर का मरीज है, शीला गुर्जर महिला है जबकि भगवान सिंह यादव सहित अन्य अपराधी बुजुर्ग है और लंबे समय से सुनवाई के दौरान अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। इसलिए अब इन्हें दंड मुक्त कर दिया जाए लेकिन कोर्ट ने साक्ष्यों को देखते हुए सजा सुनाई।


15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

सहकारी बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष भगवान सिंह यादव और डीके जैन को दो अलग-अलग मामलों में तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।आरोपी ईशान चंद्र अवस्थी, गजेंद्र श्रीवास्तव, शीला गुर्जर और संजीव शुक्ला को दो अलग-अलग मामलों में क्रमशः तीन और चार-चार साल के कारावास और 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 


कोर्ट ने चार लोगों को जेल भेजा

सजा सुनाने के बाद भगवान सिंह यादव और डीके जैन के एडवोकेट ने अदालत के समक्ष जमानत के लिए आवेदन दिया कि उनके पक्षकार को तीन-तीन साल की सजा हुई है। जिसमें उन्हें जमानत दी जा सकती है । कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार कर फौरी राहत दी। उन्हें जमानत पर रिहा कर निर्देश दिया गया कि वे एक माह के अंदर अपनी पक्की जमानत करा लें लेकिन बाकी चार आरोपियों को चार-चार साल की सजा होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed