फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   First love then betrayal: The secret of the death of the student who jumped from the Gwalior Fort is revealed

पहले प्यार फिर धोखा: ग्वालियर के किले से कूदने वाली छात्रा की मौत का खुला राज, बॉयफ्रेंड ने कहा था मर जाओ

Thu, 18 Apr 2024 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:06 PM IST
सार

छात्रा की मौत के मामले में गुत्थी सुलझ चुकी है। 15 अप्रैल की शाम की किले पर आकृति और आदित्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आदित्य ने आकृति से बोल भी दिया कि मर जाओ.. इसी से आहत होकर आकृति में किले से कूद कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
First love then betrayal: The secret of the death of the student who jumped from the Gwalior Fort is revealed
ग्वालियर में किले से कूदने वाली युवती की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्वालियर में दो दिन पहले हुई लॉ छात्रा की मौत के मामले में गुत्थी सुलझ चुकी है। पुलिस ने मृतक छात्रा के बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बॉयफ्रेंड आदित्य से मिले धोखे की वजह से आकृति की जान गई है। पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया है कि आकृति और आदित्य पिछले दो-तीन साल से एक दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं। एक दूसरे के संपर्क में आने के बाद इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दरअसल इस घटना के पीछे दुखद लव स्टोरी सामने आई है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में पुलिस ने क्राइम सीन क्रिएट कराया, इस दौरान आकृति के परिजन और उसके दोस्त रोहित, नितिन भी मौजूद थे। यहां पर दोनों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी वह यहां पर खड़ी थी। उस दिन भी आकृति और आदित्य में काफी झगड़ा हो रहा था और आकृति सुसाइड की धमकी दे चुकी थी। इसी दौरान बातचीत करते हुए आकृति ने किले से छलांग लगा दी। पुलिस अब यह जानकारी जुटा रही है कि किले पर आकृति खुद पहुंची या इस फोन करके बुलाया गया।
विज्ञापन


पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया है कि आरोपी आदित्य ने आकृति से शादी का वादा किया था और पिछले 6 मार्च को दूसरी युवती से शादी कर ली। आरोपी आदित्य से मिले धोखे की वजह से आकृति काफी परेशान रहने लगी थी और आदित्य उसे प्रताड़ित भी कर रहा था। 15 अप्रैल की शाम की किले पर आकृति और आदित्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आदित्य ने आकृति से बोल भी दिया कि मर जाओ.. इसी से आहत होकर आकृति में किले से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आदित्य पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed