फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News FIR registered against those who made reels on Jain statues of Gwalior Fort

MP News: ग्वालियर किले की जैन प्रतिमाओं पर रील बनाने वालों पर FIR दर्ज, जूते पहनकर बनाई थी आपत्तिजनक रील

Wed, 09 Apr 2025 05:23 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 05:23 PM IST
सार

ग्वालियर किले पर प्रतिमाओं के सामने शिवपुरी जिले के नरवर की रहने वाली प्रीति कुशवाह अपने साथियों के साथ घूमने आई थी। इस दौरान प्रीति ने रील बनाते समय जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मामले में दोनों पर एफआईआर की गई है।

विज्ञापन
MP News FIR registered against those who made reels on Jain statues of Gwalior Fort
जैन प्रतिमाओं पर रील बनाने वालों पर FIR दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर किले की तलहटी में स्थित प्राचीन जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं मुगल शासनकाल के दौरान औरंगजेब द्वारा खंडित की गई थी। इन्हीं प्रतिमाओं के सामने शिवपुरी के नरवर की रहने वाली प्रीति कुशवाह अपने साथियों के साथ घूमने आई थी। इस दौरान प्रीति ने रील बनाते समय जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यही नहीं वह और उसके साथी जूते चप्पल पहनकर प्रतिमाओं की गोद में बैठे नजर आए। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


समाज के लोगों ने एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर रील बनाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ता देख प्रीति ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से विवादित वीडियो हटा दिया। इसके बाद एक नया वीडियो अपलोड कर माफी मांगी। इसमें प्रीति और उसके सहयोगी ने कहा, उन्हें नहीं पता था कि ये जैन धर्म की प्रतिमाएं हैं। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए जैन समाज से क्षमा याचना की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्वालियर में ROB पुल का वर्चुअल शुभांरभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता को किया समर्पित
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डबरा के ठाकुर बाबा रोड निवासी नरेंद्र कुमार जैन ने बहोड़ापुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि प्रीति कुशवाह और लखन कुशवाह, निवासी मायाराम का पुरा, नरवर, शिवपुरी द्वारा किए गए इस कृत्य से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रीति कुशवाह और लखन कुशवाह पर रात 12 बजे मामला दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: बदमाशों ने पुलिसकर्मी को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई कार, CSP के ड्राइवर से पैसे लूटकर भागे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed