{"_id":"62e9e32b9697ff5a21289f6c","slug":"finding-daughter-in-law-alone-in-gwalior-susar-raped-threatened-to-kill-her-by-pressing-her-face-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: बहू को अकेला पाकर ससुर ने किया रेप, मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: बहू को अकेला पाकर ससुर ने किया रेप, मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी, गिरफ्तार
Wed, 03 Aug 2022 08:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:25 AM IST
सार
ग्वालियर में एक विवाहित महिला से उसके चाचा ससुर ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक विवाहित महिला से उसके चाचा ससुर ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी से छूटकर भागने के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद उसका पति वहां पहुंचा। इस दौरान आरोपी ससुर वहां से भाग निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चकरायपुर का बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह दोपहर के वक्त घर में अपने काम कर रही थी। इसी दौरान महिला के चाचा ससुर मुकीम खान ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती की। जब महिला ने गलत हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी। महिला की आवाज सुनकर उसका पति आया, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी चाचा ससुर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।