{"_id":"631ec6e6e7bcea29a4281cf6","slug":"fed-up-with-dowry-harassment-a-woman-committed-suicide-by-jumping-from-the-second-floor-of-the-house-in-gwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: दहेज प्रताड़ना से तंग महिला घर की दूसरी मंजिल से कूदी, आरोपी पति फरार, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: दहेज प्रताड़ना से तंग महिला घर की दूसरी मंजिल से कूदी, आरोपी पति फरार, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
Mon, 12 Sep 2022 11:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:14 AM IST
सार
ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे, वहीं दहेज न पर पति द्वारा सीमा को बंधक बनाकर पीटा जाता था। प्रताड़ना से तंग आकर सीमा ने 19 अगस्त 2022 को मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। महिला से दहेज के नाम पर दो लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। दहेज के लिए मना करने पर महिला से उसका पति और ससुराल के अन्य लोग आये दिन मारपीट किया करते थे।
रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 19 अगस्त को ग्वालियर के हजीरा के चार शहर का नाका स्थित घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। महिला का छत से गिरते हुए वीडियो अब सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी पति और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल महिला के ससुराल के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं।

दो साल पहले हुई थी शादी
भिंड निवासी मृतका सीमा (25 साल) पुत्री कड़ोरे सिंह भदौरिया की शादी जनवरी 2020 में हजीरा चार शहर का नाका निवासी अंकित उर्फ अनिरुद्ध सिंह तोमर से हुई थी। पिता कड़ोरे सिंह ने काफी धूमधाम से बेटी सीमा का विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही सुसराल पक्ष ने सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
दो लाख नगद और बाइक की थी मांग
मृतका सीमा से ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये और बाइक लाने की मांग कर रहे थे, वहीं सीमा को दहेज न लाने के लिए पति द्वारा बंधक बनाकर पीटा जाता था। पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर सीमा ने 19 अगस्त 2022 को मौत को गले लगा लिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पति अंकित उर्फ अनिरुद्ध तोमर, सास सुनीता, ससुर श्रीनिवास व देवर आशु तोमर के खिलाफ दहेज एक्ट व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मामले पर सीएसपी रवि भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त को संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस को जांच के दौरान रविवार को CCTV फुटेज मिला, जिसमें महिला दो मंजिल से नीचे गिरती नजर आ रही है। गंभीर हालत में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फुटेज में महिला गिरते तो दिखी है, लेकिन ऊपर से वह कूदी या उसे फेंका गया। इसे लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के पति व ससुरालवालों पर मामला दर्ज कर लिया है।