{"_id":"6381d8c623251218265b89cc","slug":"dreaded-dacoit-of-chambal-malkhan-singh-supports-bharat-jodo-yatra-says-change-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चंबल के खूंखार डकैत रहे मलखान सिंह का भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन, कहा- बदलाव तो आकर रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चंबल के खूंखार डकैत रहे मलखान सिंह का भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन, कहा- बदलाव तो आकर रहेगा
Sat, 26 Nov 2022 02:43 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 26 Nov 2022 02:43 PM IST
सार
चंबल के खूंखार डकैत रहे मलखान सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई यात्रा निकलती है तो बदलाव आता है। इस बार भी आएगा।
विज्ञापन
पूर्व दस्यु सरदार मलखान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासत जारी है। इसे लेकर चंबल के खूंखार डकैत रहे मलखान सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। जब भी कोई यात्रा निकलती है तो बदलाव आता है। इस बार राहुल गांधी भी जरूर बदलाव लाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से किसी पार्टी का नुकसान तो होगा। राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। दाढ़ी बढ़ गई है। वे इतना पैदल चल रहे हैं। (हंसते हुए) बड़े नेता भी उनके साथ चल रहे हैं। इससे जरूर बदलाव आएगा। जब भी कोई यात्रा निकलती है तो बदलाव तो आता है। राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने को भी प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब बकवास बातें हैं। पांच साल तो यह लोग इसी में निकाल देंगे। इन्हें तो इसकी ही आदत पड़ गई है। कांग्रेस नारे लगा रही है। फिर भाजपा नारे लगा रही है। जीतने के बाद वक्त क्यों बर्बाद करते हो। वह काम करो, जिसके लिए विधायक, मंत्री बने हो। किसान परेशान है। महंगाई बढ़ गई है। उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय लगे हैं नारेबाजी में।
विज्ञापन
नारेबाजी में देश को बर्बाद कर दिया
मलखान सिंह ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की टिप्पणियां और नारेबाजी में ही देश बर्बाद हो रहा है। यह कब तक टिप्पणी करते रहेंगे। कुछ काम भी करिए। तभी जनता का भला होगा।
विज्ञापन
