फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Corona: 22-year-old student died of corona, was admitted to the hospital due to kidney and liver infection

Corona: 22 साल की छात्रा ने कोरोना से दम तोड़ा, किडनी और लिवर इंफेक्शन के चलते अस्पताल में हुई थी भर्ती

Mon, 24 Apr 2023 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 06:39 PM IST
सार

ग्वालियर में रहने वाली 22 साल की छात्रा खुशबू लिवर और किडनी के इंफेक्शन के चलते प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी और 2 दिन पहले की कोरोना की पुष्टि हुई थी। रविवार रात उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Corona: 22-year-old student died of corona, was admitted to the hospital due to kidney and liver infection
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना काफी तेज गति से फैल रहा है और अब संक्रमण फैलने के साथ मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बीती रात ग्वालियर में कोरोना संक्रमित छात्रा की मौत हो गई। उसे किडनी और लिवर में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था, पर बाद में कोरोना की पुष्टि भी हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर के लश्कर इलाके में रहने वाली 22 साल की छात्रा खुशबू लिवर और किडनी के इंफेक्शन के चलते प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी और 2 दिन पहले की कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसके बाद कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन बीती रात मृतक छात्रा ने दम तोड़ दिया। खुशबू का कुछ दिन पहले पैर का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से खुशबू की तबीयत बिगड़ती चली गई थी टेस्ट में पता लगा कि खुशबू की किडनी और लिवर में इंफेक्शन है लेकिन शुक्रवार शाम को डॉक्टरों ने उसे कोरोना संक्रमित बताते हुए वेंटिलेटर एम्बुलेंस से कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार बीती रात उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को कोरोना गाइड लाइन के तहत मृतक छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


रविवार को ग्वालियर जिले में कुल 8 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 4 महिलाएं व 4 पुरुष हैं। रविवार को कोविड पॉजिटिव आने वालों में 60 साल का बुजुर्ग और 20 साल की छात्रा है। वहीं रविवार को 8 संक्रमित डिस्चार्ज भी हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 44 पर पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मुख्य एवं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया है कि सभी लोगों ने कोरोना गाइड लाइन के तहत मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाली जगह सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed