फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   consumer beat up meter reader after electricity bill was high, employees demanded Protection in gwalior

Gwalior: बिजली बिल ज्यादा आने पर उपभोक्ता ने मीटर रीडर को पीटा, कर्मचारियों ने प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की

Mon, 05 Sep 2022 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 11:56 AM IST
सार

जब मीटर रीडर रीडिंग कर वापस लौट रहा था, तभी उपभोक्ता अनुराग कुशवाह सहित तीन लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लात घूसों से बेरहमी से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
consumer beat up meter reader after electricity bill was high, employees demanded Protection in gwalior
मीटर रीडर की पिटाई करता उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री के गृह नगर ग्वालियर में बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल एक उपभोक्ता ने बिजली बिल ज्यादा आने पर मीटर रीडर पर अपना गुस्सा उतारा और सड़क पर ही उसे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार उपभोक्ता ने ज्यादा रीडिंग लेने का आरोप लगाते हुए रीडर को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद बिजली कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने रोशनीघर में धरना प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई और प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहमोहन लक्ष्मीगंज जोन स्थित जीवाजी गंज के सिकरवार मोहल्ले में मीटर रीडिंग लेने पहुंचा था। जब वह रीडिंग लेकर वापस लौट रहा था, तभी उपभोक्ता अनुराग कुशवाह सहित तीन लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लात घूसों से बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि उपभोक्ता ने ज्यादा बिल आने पर मीटर रीडर पर गलत और ज्यादा रीडिंग लेने का आरोप लगाया और बहस शुरू कर दी। बाद में तीनों घेरकर रीडर को पीटने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित कर्मचारी ने मारपीट की शिकायत जनकगंड थाने में की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी उपभोक्ता अनुराग कुशवाह सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही मारपीट से आक्रोशित कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। साथी की मारपीट से आहत मीटर रीडरों ने संभागीय मुख्यालय रोशनी घर पर धरना दिया। मध्यप्रदेश ठेका कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले आयोजित धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि मारपीट करने वाले उपभोक्ता को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed