{"_id":"6825ed005cd84434480fe7b0","slug":"congress-party-expelled-former-opposition-leader-for-praising-modi-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2951833-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष को किया बर्खास्त
Thu, 15 May 2025 09:49 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 09:49 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्ण राव दीक्षित को प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा और पार्टी विरोधी बयान देने पर कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया और पार्टी की नीतियों पर खुलकर असहमति जताई। अब उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त
विस्तार
लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा कर रहे कांग्रेस के अनेक बार पार्षद रहे नगर निगम परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्ण राव दीक्षित कल्लू को पार्टी ने बाहर का तस्ता दिखा दिया। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से निष्काषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उमरिया पुलिस ने डकैती कांड का किया खुलासा, सातों आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरे करने के लिए की वारदात
विज्ञापन
पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने और प्रधानमंत्री की तारीफ करने वाले बयान आने के बाद इससे पहले अनुशासनहीनता के मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी उनका बयान आया था कि वे अपनी बात पर अडिग हैं। इसके बाद नोटिस जारी कर अनुशासन समिति के अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। कृष्ण राव दीक्षित ने नोटिस का जवाब ना देते हुए समाचार पत्रों में अपना साक्षात्कार और ऑडियो के माध्यम से पार्टी की रीति नीति को ठीक ना मानते हुए अपनी अलग राय व्यक्त की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर की कार्यशाला के पोस्टर में मुस्कुरा रहे थे मंत्री विजय शाह, उनकी फोटो हटा कर लगाई पीएम की तस्वीर
कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अनुशासन समिति की अनुशंसा पर कृष्ण राव दीक्षित को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।बताया गया कि दीक्षित शुरू से ही कांग्रेस छोड़कर गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्पर्क मे थे और अब वे जल्द ही सिंधिया या मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
