फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Chaos in class 10th paper in Gwalior Angered by not being allowed to enter the examination hall

Gwalior: ग्वालियर में दसवीं के पेपर में बवाल, परीक्षा हॉल में न घुसने देने से आक्रोशित छात्राएं धरने पर बैठीं

Thu, 27 Feb 2025 03:02 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 03:02 PM IST
सार

ग्वालियर में एमपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में देरी से पहुंचने पर 26 छात्राओं को प्रवेश नहीं मिला। नाराज छात्राओं ने स्कूल के बाहर धरना दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश के बाद जून में विशेष परीक्षा का आश्वासन दिया, तब छात्राएं घर लौटीं। घटना से परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। 

विज्ञापन
Chaos in class 10th paper in Gwalior Angered by not being allowed to enter the examination hall
ग्वालियर में छात्राएं धरने पर बैठ गईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर था, लेकिन शासकीय पद्मा विद्यालय में 26 छात्राओं को देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। छात्राओं का कहना है कि वे सुबह 8:22 पर पहुंच गई थीं, जबकि 8:45 तक एंट्री का समय था, फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इस फैसले से आहत होकर छात्राएं स्कूल के मुख्य गेट के बाहर कंपू रोड पर धरने पर बैठ गईं और परीक्षा देने की अनुमति मिलने तक वहीं डटी रहीं।

विज्ञापन

इन छात्राओं में से एक गंभीर रूप से बीमार थी और अस्पताल से बिना डिस्चार्ज के सिर्फ परीक्षा देने आई थी, लेकिन उसे भी अंदर नहीं जाने दिया गया। स्कूल शिक्षा अधिकारी ने दावा किया कि छात्राएं लेट आई थीं, इसलिए उन्हें एंट्री नहीं दी गई। मामले को सुलझाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की। पुलिस बल की मौजूदगी में समझाइश के बाद छात्राओं को जून में परीक्षा दिलाने का आश्वासन दिया गया, तब वे घर लौटने को तैयार हुईं।

विज्ञापन

परीक्षा से वंचित होने के कारण कई छात्राएं भावुक होकर रोती नजर आईं, जबकि कुछ ने आक्रोशित होकर सड़क पर धरना दिया। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा में देरी से पहुंचने पर नियमों के तहत एंट्री नहीं दी जा सकती, लेकिन छात्राओं की संख्या और उनकी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस घटना ने बोर्ड परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा अधिकारियों के रवैये पर कई सवाल खड़े किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed