फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Case registered in Gwalior on viral letter offering 50% commission in payment

Gwalior: भुगतान में 50% कमीशन वाले वायरल पत्र पर हंगामा; पत्र लिखने वाले व्यक्ति और अन्य लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 13 Aug 2023 05:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Aug 2023 05:15 PM IST
सार

पत्र के माध्यम से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शिकायत की गई है कि मध्य प्रदेश में 50 फ़ीसदी कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। सरकार में कोई सुनने और देखने वाला नहीं है। दलाल किस्म के लोग सक्रिय हैं।
 

विज्ञापन
Case registered in Gwalior on viral letter offering 50% commission in payment
वायरल पत्र के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का पत्र वायरल होने के मामले में आज ग्वालियर में क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर लिया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी के जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज पालीवाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि इस पत्र के जरिए सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। इस शिकायत पर आज क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी ज्ञानेंद्र अवस्थी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 420, 469 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शिकायत 
बता दें लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस पत्र के जरिए ज्ञानेंद्र स्वास्थ्य नाम के व्यक्ति ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शिकायत की है कि मध्य प्रदेश में 50 फ़ीसदी कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। पत्र में लिखा है कि सरकार में कोई सुनने और देखने वाला नहीं है। दलाल किस्म के लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन


ये लिखा पत्र में
इसके साथ ही पत्र में हाईकोर्ट के न्यायाधीश को शिकायत करते हुए ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने लिखा कि हमारा भुगतान मूल ठेकेदार को प्राप्त होने वाले भुगतान पर निर्भर करता है। मूल ठेकेदार हमें निविदा में स्वीकृत राशि का मंत्र 40% हिस्सा देकर कार्य करते हैं। कुल स्वीकृत राशि में से 50% राशि कमीशन के तौर पर बट जाती है। 10% राशि मूल ठेकेदार रखते हैं और शेष 40% में ही हमें कार्य भी करना होता है और हमें अपना परिवार भी पालन होता है। आखिर हम पेटी कोंट्रक्टर कहां जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा 
यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और उसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर शिवराज सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। 
कर्नाटक में भ्रष्ट भाजपा की सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया। अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

प्रियंका गांधी के टोटके बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया और उसके बाद जिस व्यक्ति ज्ञानेंद्र अवस्थी ने पत्र लिखा है उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन इस पत्र में न तो इसका मोबाइल नंबर है और नहीं पता लिखा है। इसके बाद भाजपा के नेताओं ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए कहा कि कुत्ररक्षित नीति के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।


बीजेपी की शिकायत के बाद आज ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने ज्ञानेंद्र स्वास्थ्य और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि जो बातें लिखी हैं वह कूटरचित हैं और जगह पर न तो कार्यालय है। यह पार्टी और नेताओं की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। इसी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed