Gwalior News: चिमटे से शरीर दागा, डंडों से पीटा, फिर पति, सास ससुर ने मिलकर कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया
ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया। 15 लाख की शादी के बावजूद ससुरालवालों ने नवविवाहिता सोनाली शर्मा से बुलेट की मांग की। इनकार पर उसे गर्म चिमटे से दागा और जहर पिला दिया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली ले जाया गया। चार आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बाद अब ग्वालियर में भी दिल दहलाने वाली घटना आई सामने आई है। 15 लाख रुपये की शादी के बाद भी दहेज लालचियों का पेट नहीं भरा। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में नवविवाहिता सोनाली शर्मा को ससुराल वालों ने दहेज के नाम पर इतनी अमानवीय यातनाएं दीं कि वह अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी का बड़ा खेल, एक ही जमीन दो बार बेचकर कारोबारी से ठगे 25 लाख, अब पुलिस पड़ी पीछे
आपको बता दें महाराजपुर थाना इलाके में दीनदयाल नगर में रहने वाली सोनाली शर्मा की शादी आदित्य शर्मा से हुई थी। शादी में 15 लाख रुपए का दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का मन नहीं भरा। शादी के बाद लड़की से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की गई। जब मायके वालों ने मना किया तो सोनाली को गर्म चिमटे से शरीर पर दागा गया। इतना ही नहीं, हैवानियत यहीं नहीं रुकी। पति, सास ससुर और ननद ने मिलकर सोनाली को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाया। ज़हर पिलाने के बाद सोनाली की हालत बिगड़ गई। उसने खुद अपनी मां को फोन करके पूरी घटना बताई। परिवार ने पहुंचकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया, जहां सोनाली जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
घटना के बाद से सभी आरोपी ससुराल वाले फरार हैं। इस पूरे मामले में सीएसपी नागेंद्र सिकरवार का कहना है कि ससुराल पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।
