फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Big action of Narcotics Control Bureau in Gwalior, caught more than 260 kg of ganja

Gwalior: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई, 10 लाख का गांजा पकड़ा, UP में खपाने ले जा रहे थे 260 किलो माल

Thu, 08 Sep 2022 09:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 09:22 AM IST
सार

ग्वालियर में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। एनसीबी की टीम ने 260 किलो गांजे से भरा हुआ एक ट्रक बरामद किया है। ट्रक के चालक और सह चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Big action of Narcotics Control Bureau in Gwalior, caught more than 260 kg of ganja
10 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे से भरे एक ट्रक को बरामद किया है। ट्रक से 120 गांजे के पैकेट बरामद किए गए हैं, जिसका वजन 260 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से रजिस्टर्ड ट्रक के साथ ड्राइवर और सह चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांजा आंध्र प्रदेश से लाया गया था और उत्तर प्रदेश के किसी शहर में ले खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। गांजे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाकिब और मुस्लिफ खान के रूप में की गई है। 
विज्ञापन

 

एनसीबी को सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश से एक ट्रक गांजे की बड़ी खेप लेकर उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। जो कि दतिया पहुंच कर भिंड के रास्ते उत्तर प्रदेश जा सकता है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम दतिया के डगरई टोल नाके के पास पहुंची, जहां चिरुला से पहले एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया, जिसमें दो लोग सवार थे। चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दोनों को पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो कृषि उत्पाद के नीचे से गांजे के 120 ट्रक बरामद किए गए। पकड़े गए दोनों लोग मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस सिलसिले में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें, बीते साल भी एनसीबी ने सौ से ज्यादा गांजे के पैकेट बरामद किए थे। पुलिस और नारकोटिक्स के अधिकारी अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर असली मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed