फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   After friendship on social media Three youths gang raped 13 year old student in Gwalior Crime News

MP: 13 साल की छात्रा से चलती कार में तीन युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो घरवालों को भेजा

Fri, 19 Jul 2024 09:39 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 09:39 AM IST
सार

मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अभी तीनों आरोपी अपने घर से फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
After friendship on social media Three youths gang raped 13 year old student in Gwalior Crime News
ग्वालियर में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। परिवार को वीडियो के माध्यम से घटना का पता चला और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


ग्वालियर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग छात्रा को मिलने बुलाया और फिर उसे कार में ले गया। जिसके बाद चलती कार में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना मोहना थाना क्षेत्र की है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वारयल करने की धमकी देकर वे उसे ब्लैकमेल करने लगे। छात्रा ने मिलने से मना किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदार और परिवार वालों को भेज दिया। परिवार वाले वीडियो वीडियो देखने के बाद थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


ग्वालियर मोहना इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा की चीनौर में रहने वाले एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी, युवक ने अपने अन्य दोस्तों से भी छात्रा की दोस्ती करवाई। दोस्ती होने के बाद दूसरा युवक मई में छात्रा से मिलने आया और फिर एक बार और मिला। बाद में युवक ने छात्रा को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। छात्रा पहुंची तो युवक कार लेकर आया था। जिसमें इंस्टाग्राम पर दोस्त बना युवक भी और एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। आरोपियों ने छात्रा से कहीं घूमने चलने की बात कही। पहले तो छात्रा ने मना किया लेकिन पुराना दोस्त विश्वास करने की बात कहकर अपने साथ ले गया। तीनों युवक छात्रा को हाईवे पर ले गए और फिर चलती कार में बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वे उसे ब्लैकमेल करने लगे। बदनामी के डर से छात्रा शांत रही। लेकिन, छात्रा ने मिलने से मना किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदार और परिवार वालों को भेज दिया। जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अभी तीनों आरोपी अपने घर से फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed