{"_id":"632bc957a7dc7a4e3d0e181e","slug":"after-engagement-young-man-put-pressure-on-girl-to-make-a-relationship-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सगाई के बाद मंगेतर पर संबंध बनाने दबाव डाला, मना करने पर स्कॉर्पियो और पांच लाख की मांग कर शादी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सगाई के बाद मंगेतर पर संबंध बनाने दबाव डाला, मना करने पर स्कॉर्पियो और पांच लाख की मांग कर शादी तोड़ी
Thu, 22 Sep 2022 08:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:28 AM IST
सार
ग्वालियर में एक युवक ने सगाई के बाद मंगेतर पर संबंध बनाने का दबाव डाला, जब उसने संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो युवक ने स्कॉर्पियो और पांच लाख रुपये की मांग कर शादी तोड़ दी।
विज्ञापन
सगाई के बाद मंगेतर पर संबंध बनाने दबाव डाला, मना करने पर शादी तोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक युवक सगाई के बाद अपनी मंगेतर को घुमाने के बहाने ले गया और शादी से पहले उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन जब उसकी मंगेतर ने शादी से पहले रिश्ता बनाने से मना कर दिया तो युवक ने दहेज में एक स्कॉर्पियो और पांच लाख रुपये की मांग कर शादी तोड़ दी।
लड़के की डिमांड पूरी करना लड़की वालों के लिए संभव नहीं था, लिहाजा घर की इज्जत खराब न हो उन्होंने लड़के वालों को समझाने की कोशिश की और शादी न तोड़ने की बाद कही, लेकिन उसके बाद भी लड़के वाले शादी करने के लिए राजी नहीं हुए। अब लड़के की हरकत से परेशान होकर युवती ने महाराजपुरा थाना में पुलिस से शिकायत की है।
डीडी नगर निवासी लड़की ने बताया कि 8 जुलाई को उसकी सगाई एक होटल में बिरला नगर लाइन नंबर-3 निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी की तारीफ आगामी 8 दिसंबर को तय है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे हैं। पिता ने मैरिज गार्डन, होटल, हलवाई भी बुक कर लिया है।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ का मामला दर्ज
युवती ने बताया कि सगाई के बाद से ही उसके मंगेतर का घर में आना जाना शुरू है। वह कई बार उसे परिवार वालों की इजाजत से बाहर घुमाने ले गया है। कुछ वक्त पहले भी वह बाहर घुमाने ले गया था, जहां मौका पाते ही उसने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। क्योंकि युवक मेरा मंगेतर था, शादी भी जल्द होने वाली है इसलिए इन बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन वह मुझ पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। जब मना किया तो उसने स्कॉर्पियो और पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी। जब परिवार के लोगों ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसने शादी तोड़ दी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सगाई में लड़के वालों की मांग पर पांच लाख रुपये दिए थे। जिस होटल में सगाई हुई थी वहां का पूरा खर्चा लड़की वालों ने ही उठाया था। लड़के को सगाई में एक सोने की चेन, एक अंगूठी भी दी थी। अब तक शादी की तैयारी में दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। वहीं अब इस तरह शादी टूटने से परिवार की बदनामी हो रही है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर दहेज एक्ट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।