फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Direct train service started from Gwalior to Bengaluru

MP News: ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, सीएम मोहन यादव और सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 26 Jun 2025 08:04 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 08:04 PM IST
सार

यह ट्रेन शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल और नागपुर होते हुए 40 घंटे में बेंगलुरु पहुंचेगी। ट्रेन में 22 कोच हैं और इससे शिक्षा, व्यापार और यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: Direct train service started from Gwalior to Bengaluru
हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर अंचल वासियों को आज बहुत बड़ी सौगात मिली है। ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 11085/86 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


ट्रेन का शुभारंभ ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली शामिल हुए। हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन ग्वालियर से रवाना हुई और 28 जून की सुबह एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी। यह पहली ट्रेन है जब ग्वालियर से शिवपुरी गुना, अशोकनगर होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। यहां के लोग ट्रेन के चलने से बेहद खुश हैं क्योंकि ट्रेन से शिक्षा, व्यापार के साथ साथ आम लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग घोलतीर हादसे में धार के एक व्यक्ति की मौत, बेटा घायल; पत्नी लापता

ग्वालियर से रवाना होने के बाद यह ट्रेन शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल में रुकेगी। यहां से नागपुर होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। यह दूरी लगभग 40 घंटे में पूरी होगी। इसमें कुल 22 कोच हैं। इनमें स्लीपर, एसी जनरल और इकोनॉमी क्लास शामिल हैं।

हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

बता दें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच एक नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इसके लिए गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच श्रेय की जंग छिड़ी हुई है। दोनों ही सांसद इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed