फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A 12 mm iron rod pierced the stomach and chest of a laborer working at the station

Gwalior: स्टेशन पर काम कर रहे मजदूर के पेट और सीने में घुसा 12 एमएम का सरिया, डॉक्टरों ने रात भर किया ऑपरेशन

Wed, 30 Oct 2024 09:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Oct 2024 09:14 AM IST
सार

Gwalior: एमपी के ग्वालियर में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन में काम के दौरान एक मजदूर छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में एक सरिया उसके शरीर के आर-पार भी हो गया है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन
A 12 mm iron rod pierced the stomach and chest of a laborer working at the station
घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक गंभीर घटना हुई है। छत पर काम कर रहा मजदूर गिर गया था और नीचे रखे 12 एमएम के सरिए उसके पेट और सीने में आरपार हो गए। घटना के बाद तत्काल उसे उसी हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ कि वर्कशॉप के इंजीनियर और जेएएच के डॉक्टरों ने मिलकर रात भर ऑपरेशन किया। सबसे पहले वर्कशॉप प्रभारी ने ग्राइंडर मशीन की मदद से सरियों को काटा। इसके बाद सीटी स्कैन कराया जा सका। फिर डॉक्टरों ने ऑपरेट कर घायल मजदूर की जान बचाई है। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर पल-पल उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी निवासी 30 वर्षीय छोटू जाटव पेशे से मजदूर है। मंगलवार की शाम को वह रेलवे स्टेशन ग्वालियर के प्लेटफार्म नंबर चार पर काम कर रहा था। यहां रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। यहां वह पोल निर्माण के लिए छत पर काम करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि छत पर आधे में लटक कर काम करना होता है। एक चेन बेल्ट होती है, उस पर खड़े होकर मजदूर काम करते हैं। चेन बेल्ट जगह-जगह पर लॉक रहती है। जैसे ही छोटू ने पोल से छत की ओर निर्माण का काम शुरू किया, तभी वहां चेन बेल्ट अनलॉक हो गई और छोटू नीचे खुले पड़े सरियों पर आ गिरा। तीन सरिए उसके शरीर में घुस गए। दो सरिए तो कमर से आरपार हो गए। एक सरिया सीने के पास से निकला था। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जेएएच पहुंचाया गया था। जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


छोटू को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। जेएएच प्रबंधन ने अस्पताल वर्कशॉप प्रभारी अतर सिंह जाटव को कॉल किया। वर्कशॉप प्रभारी और उनकी टीम ने सबसे पहले सरियों को ग्राइंडर मशीन से काटा। रात भरा चले ऑपरेशन के बाद मरीज को सर्जरी विभाग के ICU में शिफ्ट किया गया। इस हादसे में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण और ट्रेनिंग के मजदूर को काम करने के लिए छत पर चढ़ा दिया। जहां से गिरकर वह हादसे का शिकार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed