फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   55 year old woman raped and murdered in gwalior

Crime in Gwalior: झाड़ फूंक करवाने गई 55 साल के महिला की रेप कर हत्या, लाश के साथ रात भर बैठा रहा आरोपी

Sun, 11 Sep 2022 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Sep 2022 09:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में एक महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, करीब छह दिन पहले एक महिला की मौत बेहद ही संदेहास्पद स्थिति में हो गई थी। महिला की मौत के बाद पुलिसिया तफ्तीश जारी थी। अब पुलिस ने इस पूरे मामले के खुलासे का दावा किया है। महिला के कत्ल के इल्जाम में जिस शख्स को पकड़ा गया है, उसने महिला के साथ भयानक क्रूरता की कहानी बयां की है।

विज्ञापन
55 year old woman raped and murdered in gwalior
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के भीम नगर में 5 सितंबर की सुबह एक अधेड़ महिला की खून से लथपथ लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरत में है, उसने इस अधेड़ उम्र की महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया। बल्कि उसकी लाश के साथ एक दिन घर में भी रहा।

विज्ञापन


आरोपी भी मृतका के मोहल्ले का ही निवासी है और पेशे से नीम हकीम का काम करता था। एक दिन जब महिला की कमर में दर्द हुआ तो वह आरोपी हकीम के पास पहुंची। इस दौरान आरोपी ने उसे घर के अंदर बुलाकर उसकी मालिश शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही उसकी नीयत खराब हो गई और उसने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन


जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए मुंह में कपड़ा भरकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच महिला की मौत हो गई, जिसके बाद घबराए आरोपी ने महिला के शव को घर में ही छोड़कर फेरी लगाने बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने रात को घर वापस आकर मौका देखकर महिला के शव को घर के बाहर फेंक दिया, पुलिस के आने पर संदेह से बचने के लिए आरोपी ने मौके पर अपनी मौजूदगी दिखाई। पुलिस पूछताछ को देखकर वह पहले मुरार के बड़ा गांव गया, वहां जब वह नशे की हालत में वाहन से टकरा गया, जिसके बाद उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।


2 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आरोपी पैदल ही अपनी ससुराल दतिया पहुंचा। यहां पुलिस को मोहल्ले में सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद एक मकान का दरवाजा बंद मिला था और उसमें रहने वाला भी गायब था। इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को प्लानिंग के साथ पकड़ लिया। बाद में हत्या और दुष्कर्म के आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed