{"_id":"63902302f2b9c72b1a4524a8","slug":"11-well-known-businessmen-caught-gambling-in-gwalior-three-lakh-rupees-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में 11 नामचीन कारोबारी जुआ खेलते पकड़ाए, तीन लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में 11 नामचीन कारोबारी जुआ खेलते पकड़ाए, तीन लाख रुपये बरामद
Wed, 07 Dec 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:52 AM IST
सार
ग्वालियर पुलिस ने 11 नामचीन कारोबारियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख से ज्यादा की राशि जब्त की है।
विज्ञापन
जुआरियों से जब्त पैसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर शहर में धनाढ्यों की संस्था जीवाजी क्लब से पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा है। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने लगभग तीन लाख रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सभी जुआरी शहर के नामचीन कारोबारी बताए जा रहे हैं।
मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित जीवाजी क्लब में जुआरियों का जमघट लगा है। सूचना पर सबंधित थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से क्लब के कमरा नंबर चार में दबिश दी तो कमरे के अंदर जुआ खेलते कुछ लोग मिले। जुआ खेलने वाले आरोपियों की संख्या ग्यारह बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने मौके से तीन लाख तीस हज़ार पंद्रह रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी शहर के नामचीन कारोबारी बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले आई हैं, जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।