फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   10-year-old girl raped, cloth stuffed in her mouth to suppress her voice

Gwalior: दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, आवाज दबाने मुंह में कपड़ा ठूंसा, दांतों के निशान देख मां पहुंची थाने

Fri, 18 Nov 2022 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 07:38 PM IST
सार

ग्वालियर में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में अकेली बच्ची को पड़ोसी ने धमकी देकर हवस का शिकार बनाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
10-year-old girl raped, cloth stuffed in her mouth to suppress her voice
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दस साल की बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आवाज दबाने के लिए पहले बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, दांतों से काटा गया। मां को मार देने की धमकी देकर रेप किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के गोला मंदिर थाना इलाके की गोवर्धन कॉलोनी का है। पुलिस ने बताया कि इलाके में एक शिक्षक मां अपनी 10 साल की बच्ची के साथ यहां किराए का मकान लेकर रह रही है। उसके पिता गांव में रहते हैं। मां पास ही स्कूल में पढ़ाने जाती है। घटना वाले दिन भी मां स्कूल गई थी और बच्ची घर पर थी। उसी मकान में दूसरा किराएदार मुन्ना कुशवाहा बच्ची के कमरे पर पहुंचा और उसे बातों में उलझाकर अपने घर ले आया। 
विज्ञापन


यहां लाकर पड़ोसी बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी मां को मार देगा। छात्रा की आवाज दबाने के लिए उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जब शाम को बच्ची की मां घर पहुंची तो उसने बच्ची को गुमसुम पाया और उसके गर्दन पर दांतों के निशान देखे। जब बच्ची से पूछताछ की उसने पड़ोसी की सारी करतूत बता दी। मां बच्ची के साथ थाने में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीएसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है आरोपी भिंड का रहने वाला है और पुलिस टीम उसकी तलाश में भिंड जिले में रवाना हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed