फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: When the employees of the finance company came to seize the car, the owner set the car on fire

ग्वालियर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गाड़ी जब्त करने पहुंचे तो मालिक ने लगा दी कार में आग

Thu, 11 Nov 2021 05:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 05:11 PM IST
सार

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में जायलो कार जब्त करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के सामने मालिक ने अपनी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
Gwalior: When the employees of the finance company came to seize the car, the owner set the car on fire
ग्वालियर में कार मालिक ने अपनी कार में आग लगा दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक अजीब मामला सामने आया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में जायलो कार जब्त करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के सामने मालिक ने अपनी कार में आग लगा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल को कार के अंदर उडेलकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय शर्मा नामक शख्स ने यह जायलो कार फाइनेंस पर खरीदी थी। इसके बाद वह किस्त जमा नहीं कर रहा था। इस वजह से लंबे अरसे से फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी करने वाले कर्मचारी कार तलाश रहे थे। गुरुवार को जब कार मंघाराम फैक्ट्री के सामने दिखी तो वे क्रेन से उसे उठाकर ले जाने लगे। इस पर कार मालिक विनय शर्मा वहां आ गया। उसने देखा कि कार सीज की जा रही है तो वह भड़क गया। उसने एक बोतल में पेट्रोल लिया और उसे कार के अंदर छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर जल गई। फैक्ट्री के कुछ लोगों ने ही फायर ब्रिगेड को फोन किया। तब तक कार जलकर राख हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार मालिक की तलाश तेज कर दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed