{"_id":"621220c6b86ce022d91cfa6d","slug":"gwalior-union-agriculture-minister-tomar-inaugurated-the-training-session-said-crop-diversification-is-the-important-need-of-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ,कहा- फसल विविधीकरण आज की महत्वपूर्ण जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ,कहा- फसल विविधीकरण आज की महत्वपूर्ण जरूरत
Sun, 20 Feb 2022 04:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:36 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर चंबल अंचल के उद्यानिकी किसानों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर चंबल अंचल के उद्यानिकी किसानों के लिए प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण आज की महत्वपूर्ण जरूरत है। कृषि व उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने अनेक सुविधाएं जुटाई हैं, जिनमें उद्यानिकी का क्षेत्रीय कार्यालय, टिश्यू कल्चर लैब, फ्लोरिकल्चर गार्डन, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र अहम हैं। इन सबके माध्यम से क्षेत्र में कृषि और किसानों की दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति होगी।
कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मंत्रिमंडल के सदस्यों के प्रयत्नों से पूरे प्रदेश में कृषि व उद्यानिकी क्षेत्र तथा किसानों को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और मध्य प्रदेश आज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की हमेशा यहीं इच्छा रहती है कि किसान आगे बढ़े, उनकी आमदनी बढ़े, बिचौलियों की समाप्ति हो और कृषि समृद्ध हो, ताकि किसानों का योगदान देश के नवनिर्माण में हो सके।
किसानों को मिला केंद्र की योजनाओं का लाभ
कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पिछले 7 साल में केंद्र सरकार ने कई अभिनव योजनाओं का सृजन किया व उन्हें भली-भांति क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 1.82 लाख करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन
10 हजार नए एफपीओ बनाए जा रहे हैं
कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि देश में 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं, उन्हें ताकत देने की दृष्टि से 6,865 करोड़ रुपये खर्च कर 10 हजार नए एफपीओ बनाने जा रहे हैं। छोटे-छोटे रकबे के किसान बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर एफपीओ बनाते हैं तो केंद्र सरकार उन्हें बीज से लेकर बाजार की उपलब्धता तक के लिए पूरी सहायता देती है, ताकि उन्हें उनकी उपज के वाजिब दाम मिल सके। किसान एफपीओ के जरिये प्रोसेसिंग भी कर सकते हैं, जिसके लिए दो करोड़ रुपये तक लोन मिल सकता है, जिस पर ब्याज की सब्सिडी व बिना गारंटी के लोन से किसान आगे बढ़ने का रास्ता तय कर सकते हैं। गांवों में वेयर हाऊस, कोल्ड स्टोरेज आदि साधन-सुविधाएं जुटाने के लिए कृषि व समबद्ध क्षेत्रों हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के विशेष पैकेज दिए है। इनमें एक लाख करोड़ रुपये का एग्रीकल्चर इंफ्रा फंड भी हैं, जिसका उपयोग मध्य प्रदेश सरकार अच्छे से कर रही है, मध्य प्रदेश में केंद्र और भी पैसा देने को तैयार है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि उद्यानिकी में भी केंद्र सरकार राज्य शासन के माध्यम से काम कर रही है। फसल विविधीकरण आज की महत्वपूर्ण जरूरत है। सरकार उद्यानिकी रकबे को बढ़ावा, किसानों को मदद देना चाहती है।
केमिकल से आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ें किसान: तोमर
कोरोना काल में हल्दी की मांग बढ़ने का उदाहरण देते हुए तोमर ने कहा कि किसान अपनी खेती की लागत कम करें, केमिकल से आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ें, टेक्नोलॉजी का उपयोग करें, इन सबसे फसलों की गुणवत्ता बढ़ेगी, उत्पादन व उत्पादकता बढ़ेगी, किसानों की आय बढ़ेगी और निर्यात भी बढ़ेगा। कृषि मंत्री तोमर ने बताया कि पशुओं से खेतों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए हमने तार फेंसिंग की सुविधा का प्रावधान आरकेवीवाई में जोड़ दिया है। धरती पर सभी चीजों की उपयोगिता है वहीं ये एक-दूसरे की पूरक है। गायों का उपयोग प्राकृतिक खेती के लिए करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे खेती की लागत बहुत कम हो जाएगी व उपज सामान्य से कहीं ज्यादा दाम पर बिक सकेगी। प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को बाजार से कुछ खरीदना नहीं है बल्कि बिना पैसे के किसान अच्छा उत्पादन कर महंगे दाम पर बेच सकते हैं।
बायो सीएनजी प्लांट से मिलेंगे रोजगार: तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने इंदौर में बने बायो सीएनजी प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल इसका उद्घाटन किया है, जिससे रोजगार भी सृजित होंगे व आय से नगर निगम को मदद भी मिल सकेगी। ग्वालियर में उद्यानिकी के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया है, जिससे प्रोजेक्ट वहीं मंजूर हो सकेंगे। मुरैना के नूराबाद में मेनरोड पर ही इजराइल के सहयोग से उत्कृष्टता केंद्र बनाया जा रहा है, जिसका काम जल्द पूरा होगा, इसके माध्यम से टेक्नोलॉजी व अन्य सहयोग मिलेगा, जिससे दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति होगी। एक जिला एक उत्पाद योजना का भी लाभ किसानों को लेना चाहिए व स्थानीय उत्पादों पर गर्व होना चाहिए, जो बाजार ढूंढ़ने नहीं जाना पड़ेगा, बाजार खुद-ब-खुद पास आएगा ग्वालियर में टिश्यू कल्चर लैब व फ्लोरिकल्चर गार्डन के माध्यम से भी कृषि उद्यानिकी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा तथा अंचल के किसानों को लाभ होगा। इसी तरह राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जा रहा है। तोमर ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र में किसान भाई सीखें व अपनी शंकाओं का समाधान करें। सीखने के साथ ही दूसरों को भी जाकर सिखाएं, जिससे ज्यादा रकबा होगा, तो मार्केट आपकी तरफ आएगा।
उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने केंद्र से मिल रही मदद
मध्य प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भरत सिंह कुशवाह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। इसी उद्देश्य से दोनों सरकारों द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से भरपूर मदद मिल रही है। केंद्र द्वारा ग्वालियर में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत संभागीय स्तर पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है।