फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Two youths fired from the middle crossroads rifle, police engaged in investigation after the video went viral

ग्वालियर: दो युवकों ने बीच चौराहे राइफल से की दनादन फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Mar 2022 12:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 12:17 PM IST
सार

ग्वालियर के दो युवकों का बीच चौराहे राइफल से दनादन फायरिंग करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Gwalior: Two youths fired from the middle crossroads rifle, police engaged in investigation after the video went viral
ग्वालियर में युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक बीच चौराहे में खड़ो होकर दिनदहाड़े राइफल से गोलियां बरसा रहे हैं। फायरिंग करने वाले युवक कौन हैं और जिले में किस जगह रहते हैं फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वायरल वीडियो में दो युवक बीच चौराहे पर खड़े होकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों युवकों के हाथ में अलग-अलग राइफल है। युवकों ने फायरिंग के वीडियो को इंस्टाग्राम में अपलोड किया है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वायरल वीडियो किसी देवी गुर्जर नाम के युवक के स्टेटस पर लगा हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो रहा है। पुलिस की टीमें इसकी जांच कर रही है। प्रथम जानकारी में यह पता लगा है कि वीडियो इन दोनों युवकों ने शहर के चौराहे पर बनाया है और इस वीडियो में यह युवक ताबड़तोड़ राइफल से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दोनों युवक बीच चौराहे पर फायरिंग कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें आसपास के लोगों से युवकों के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बता दें चंबल अंचल में लोगों को हथियारों का शौक पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी चंबल के कई क्षेत्रों में फायरिंग के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन यहां फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed