फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Truck hit the car, the car overturned and fell on the other side of the road, three killed, two seriously injured

ग्वालियर: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर गिरी, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 12 May 2022 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 09:21 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के रेहट तिराहे के नजदीक बड़ा हादसा हो गया। आगरा-मुंबई राजमार्ग पर घाटीगांव थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Gwalior: Truck hit the car, the car overturned and fell on the other side of the road, three killed, two seriously injured
ग्वालियर जिले के रेहट तिराहे के नजदीक बड़ा हादसा हो गया। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के आगरा-मुंबई राजमार्ग पर घाटीगांव थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये सभी लोग अपने एक परिजन की बुधवार सुबह अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के इटावा से शाजापुर जा रहे थे। सभी लोग एक कार में सवार थे। रेहट इलाके में एक अनियंत्रित हो तेज गति के ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार कई गुलाटी खाती हुई सड़क के एक ओर जा गिरी। घटना में मिथलेश राजावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूबी भदौरिया की हालत बेहद गंभीर थी। उसकी भी अस्पताल लाते-लाते मौत हो गई। मिथलेश और रूबी मां-बेटी बताई गई हैं। इसके अलावा घायल देवेंद्र राजावत ने भी गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में प्रेम सिंह और संदीप जख्मी हो गए। ये लोग आपस में ताऊ और भतीजे बताए गए हैं। ट्रक का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में विभिन्न स्थानों पर लगे हाईवे के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed