{"_id":"613904f786acfb4e8755a6c5","slug":"gwalior-triple-murder-three-people-of-a-family-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर ट्रिपल मर्डर: चोरी के इरादे से घर में घुसे लुटेरे, खत्म कर दिया पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर ट्रिपल मर्डर: चोरी के इरादे से घर में घुसे लुटेरे, खत्म कर दिया पूरा परिवार
Thu, 09 Sep 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:48 AM IST
सार
पुलिस इस तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए हाथ-पैर मार रही थी। एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसने पूरी वारदात बताई। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं अपनों को अपने ही दगा देते हैं, यहां किसी अपने ने ही एक परिवार को खत्म कर दिया। मामला ग्वालियर का है। यहां एक नहीं बल्कि तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारा कोई बाहर का नहीं बल्कि उनके साढ़ू का बेटा ही निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि साढ़ू के बेटे ने एक प्लान बनाया, इसमें उसने दो दोस्तों को शामिल कर लिया। ये तोनों चोरी के लिए घर में घुस गए, इसके बाद जो भी सामने आया उन सब को मारते गए। उसने अपनी मौसी, मौसा और छोटी बहन तीनों को मार दिया।
विज्ञापन
वारदात में शामिल घोड़ा पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस अभी इस वारदात के मास्टरमाइंड को पकड़ नहीं पाई है। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी अरूण उर्फ घोड़ा को पकड़ लिया है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। घोड़ा ने बताया कि पूरा प्लान साढ़ू के लड़के सचिन पाल का था और इसमें मैं और मोनू भी शामिल थे।
विज्ञापन
घोड़ा ने बताया कि योजना के तहत शनिवार-रविवार की रात चोरी के इरादे से पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। जब हम चोरी कर रहे थे तो मौसी जाग गई, उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। फिर मौसा और बहन की नींद खुली तो उन्हें भी गला घोंटकर मार दिया। इस तरह तीन लोगों की जान ले ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों के पास
जब पुलिस जांच कर रही थी तो उसे एक सुराग मिला। दरअसल, पुलिस ने जांच के दौरान पड़ोसियों से पूछताछ की। मृतक के घर के सामने साढ़ू का परिवार भी रहता है, लेकिन हत्या के बाद उनका बेटा सचिन गायब था। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसकी छानबीन शुरू की। तब उसके दोस्त अरूण उर्फ घोड़ा का पता चला।
घोड़ा के बारे में पता चला कि वह अक्सर चोरी करता है। इसके बाद पुलिस ने घोड़ा और मोनू की तलाश की जो गायब मिले। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी और इस दौरान घोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद घोड़ा ने पूरे मामले को पुलिस के सामने खोल कर रख दिया।
