फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Scindia's statement on the election results, said- the people elected the government of double engine,

ग्वालियर: चुनावी नतीजों पर सिंधिया का बयान, कहा- जनता ने डबल इंजन की सरकार चुनी, पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम

Thu, 10 Mar 2022 02:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 02:02 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 राज्यों के चुनाव नतीजों पर कहा जनता ने ऐतिहासिक विजय बीजेपी को दी है। मंत्री सिंधिया ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Gwalior: Scindia's statement on the election results, said- the people elected the government of double engine,
ग्वालियर दौरे पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 राज्यों के चुनाव नतीजों पर कहा कि आज जनता ने ऐतिहासिक विजय भारतीय जनता पार्टी को दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बात स्पष्ट है कि देश में डबल इंजन की सरकार जनता की प्रगति, जनता का विश्वास और जनता के लिए हमेशा खड़ी है।
विज्ञापन


इस चुनाव के वातावरण में भी यूक्रेन से बच्चों को सुरक्षित कॉरिडोर के जरिए वापस लाया गया। पीएम मोदी ने तमाम बैठक कर अलग-अलग प्रधानमंत्री से बातचीत की और बच्चों को बहुत कम समय में सुरक्षित बाहर निकाला है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह भारत सरकार की एक अच्छी पहल थी,जिसकी हर जगह सराहना हो रही है। ग्वालियर में खुलने जा रहे देश के पहले ड्रोन स्कूल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आज देश का पहला ड्रोन स्कूल का शुभारंभ किया जाएगा। देश में एक नई टेक्नोलॉजी को ऊंची उड़ान दी जाएगी।
विज्ञापन


 बता दें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार से ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे आज देश के पहले ड्रोन स्कूल का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्री गण उपस्थित रहेंगे। वहीं शाम को ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की जयंती पर सीएम सहित बड़े नेता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। ग्वालियर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री सिंधिया का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed