{"_id":"608e18a28ebc3e477a4758a5","slug":"gwalior-ruckus-in-kamalaraja-hospital-doctors-run-and-beat-women-during-which-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: कमलाराजा अस्पताल में बवाल, डॉक्टरों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इसी दौरान तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: कमलाराजा अस्पताल में बवाल, डॉक्टरों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इसी दौरान तीन की मौत
Sun, 02 May 2021 09:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 02 May 2021 09:20 AM IST
सार
मप के ग्वालियर में शनिवार को कमलाराजा अस्पताल में भारी बवाल हुआ। लापरवाही के आरोपों के बीच डॉक्टरों व मरीजों के परिजनों के बीच संघर्ष हो गया। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप के ग्वालियर में शनिवार को कमलाराजा अस्पताल में भारी बवाल हुआ। लापरवाही के आरोपों के बीच डॉक्टरों व मरीजों के परिजनों के बीच संघर्ष हो गया। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में शनिवार को बवाल हो गया। वहां भर्ती मरीजों के परिजनों व डॉक्टरों के बीच संघर्ष में जमकर मारपीट हुई। डॉक्टरों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यहां भर्ती 80 वर्षीय शकुंतला देवी की मौत हाे गई। इसे लेकर परिजनों का अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में स्टाफ नर्स वार्ड से चली गईं। तभी दो और मरीजों की भी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की स्थिति पहले से ही नाजुक थी।
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को जिस मास्क से ऑक्सीजन दी जा रही थी, डॉक्टर ने उसे ही हटा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। जबकि डॉक्टर फराज आदिल व अन्य ने आरोपों को नकार दिया। इसके बाद पहले परिजनों ने वार्ड में हंगामा किया तो डॉक्टर चले गए। थोड़ी देर बाद एक दर्जन से अधिक डॉक्टर्स वार्ड में पहुंचे। इन डाॅक्टराें ने मरीज के परिजनाें काे दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा। डाॅक्टराें ने महिला अटेंडेंट को भी नहीं बख्शा। हंगामे के बीच भर्ती तीन और मरीजों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों से भी झूमाझटकी की। इसके बाद सभी डॉक्टर डीन ऑफिस पहुंचे और काम बंद कर दिया। उन्होंने मरीजों के अटेंडरों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर ऊर्जा मंत्री पीएस तोमर जीआरएमसी कॉलेज पहुंचे और डॉक्टरों से सहयोग देने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। मंत्री के आश्वासन पर डॉक्टर काम पर लौट आए और मामला शांत हुआ।
