{"_id":"61950a4f2f07af705d1640c9","slug":"gwalior-retired-soldier-trapped-in-honey-trap-by-attending-unknown-mobile-call-three-arrested-including-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: अनजान मोबाइल कॉल अटेंड कर रिटायर्ड फौजी फंस गए हनी ट्रैप में, युवती समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: अनजान मोबाइल कॉल अटेंड कर रिटायर्ड फौजी फंस गए हनी ट्रैप में, युवती समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 17 Nov 2021 07:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:27 PM IST
सार
ग्वालियर में एक गिरोह ने रिटायर्ड फौजी हनीट्रैप में फंसाकर 1.20 लाख रुपये वसूले। और पैसे मांग रहे थे तो रिटायर्ड फौजी पुलिस के पास पहुंचा। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी हनी ट्रैप में फंसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी के लिए अनजान मोबाइल कॉल अटेंड करना नई मुसीबत खड़ी कर गया। वह कॉल युवती का था। फिर दोनों की दोस्ती बढ़ी। अश्लील वीडियो कॉल होने लगे। एक बार मुलाकात हुई तो युवती ने रिटायर्ड फौजी के साथ सेल्फी ले ली। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। रिटायर्ड फौजी की शिकायत पर युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह रिटायर्ड फौजी गोला का मंदिर पिंटो पार्क में रहते हैं। 15 अगस्त को स्टेशन से घर लौट रहे थे। तब उनके पास अनजान नंबर से मैसेज आए। रिटायर्ड फौजी ने बातचीत की तो वह युवती का नंबर था। दोनों के बीच बातें होने लगी। सोशल मीडिया पर भी उनकी दोस्ती बढ़ी। युवती ने अश्लील वीडियो कॉलिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने हर कॉल के स्क्रीनशॉट भी लेने शुरू कर दिए। 25 अक्टूबर को रिटायर्ड फौजी मार्केट से लौट रहा था तो इसी युवती ने लिफ्ट ली। दोनों ने साथ में एक सेल्फी भी ली। 12 नवंबर को युवती ने मेला परिसर में रिटायर्ड फौजी को मिलने बुलाया। वहां पर दो युवक भी उसके साथ थे। तीनों ने रिटायर्ड फौजी को धमकाया कि अगर 5 लाख रुपये नहीं दिए तो वह चैट और वीडियो के आधार पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर एफआईआर कर देंगे।
1.20 लाख रुपये दे चुका है फौजी
रिटायर्ड फौजी ने धमकियों से डरकर युवकों को 1.20 लाख रुपये दिए भी हैं। जब आरोपी युवकों ने फिर से पैसे के लिए धमकाया तो रिटायर्ड फौजी ने पुलिस की शरण ली। ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवती विनिता, अनुराग भारद्वाज व अनुराग सिंह को हिरासत में लिया है।