फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Naked body of Indore woman found in closed flat of PHE Colony, police reached on complaint of smell

ग्वालियर: पीएचई कॉलोनी के बंद पड़े फ्लैट में मिला इंदौर की महिला का नग्न शव, बदबू की शिकायत पर पहुंची पुलिस

Mon, 28 Feb 2022 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 06:15 PM IST
सार

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र स्थित पीएचई कॉलोनी के कई दिनों से बंद फ्लैट में एक महिला का शव मिला है। बदबू आने की शिकायत पर पुलिस यहां पहुंची थी। महिला इंदौर की है। सात साल से यहीं एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
 

विज्ञापन
Gwalior: Naked body of Indore woman found in closed flat of PHE Colony, police reached on complaint of smell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला की नग्न लाश मिली है। शव कई दिनों से हजीरा क्षेत्र स्थित पीएचई कॉलोनी के बंद फ्लैट में मिला है। लगातार बदबू आने की शिकायत पर पुलिस यहां पहुंची थी। महिला इंदौर की है, सात साल से यहीं एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हजीरा इलाके की पीएचई कॉलोनी के फ्लैट नंबर एस-10 से सड़ने की बदबू आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो चौंक गई। भीतर एक महिला की लाश पड़ी थी, जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। जांच के बाद महिला की शिनाख्त सीता थापा निवासी इंदौर के रूप में हुई। महिला की उम्र तकरीबन 35 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला 7 साल पहले वह पति को छोड़कर ग्वालियर आकर शेफ शेरू के साथ लिव इन में रह रही थी। बाद में उससे शादी कर ली थी। सीता थापा का पति शेरू थापा लापता है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या शनिवार रात या रविवार सुबह हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है। सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि महिला के पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद पूरी कहानी साफ हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि सीता का पति शेरू थापा ग्वालियर में बैंबू रेस्टोरेंट में शेफ था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट बंद हुआ तो उसकी नौकरी छूट गई। वह शराब पीने का आदी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed