फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Former minister Govind Singh said- we do not have more youthful face than Kamal Nath ji

ग्वालियर: पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कमलनाथ पर कसा तंज, कहा- कमलनाथ जी से ज्यादा युवा चेहरा हमारे पास नहीं

Tue, 05 Apr 2022 03:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 03:32 PM IST
सार

अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने अब कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कमलनाथ को पार्टी का सबसे युवा चेहरा बताया है। साथ ही शिवराज सरकार को भी निशाने पर लिया है।
 

विज्ञापन
Gwalior: Former minister Govind Singh said- we do not have more youthful face than Kamal Nath ji
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने अब कमलनाथ पर तंज कसा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने अब कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कमलनाथ को पार्टी का सबसे युवा चेहरा बताया है। साथ ही शिवराज सरकार को भी निशाने पर लिया है।
विज्ञापन

 
लहार से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर अपनी राय रखी। मीडिया से बात करते समय मजाकिया लहजे में वे कमलनाथ पर तंज कस बैठे। दरअसल जब उनसे पूछा गया कि ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ-साथ प्रदेश में कांग्रेस के पास कौन सा युवा चेहरा है जो सिंधिया की कमी को पूरा कर सकता है। इस सवाल को लेकर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश में कांग्रेस के पास हमारे पूर्व सीएम कमलनाथ सबसे युवा चेहरा हैं। उनसे ज्यादा युवा चेहरा कांग्रेस पार्टी में दिखाई नहीं दे रहा है। इतना कहते हुए वे मुस्कुरा भी दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ग्वालियर चंबल अंचल की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। कोई भी ऐसा विकास कार्य नहीं है जो अभी धरातल पर उतरा हो। साल 2018 के चुनाव में शिवराज सिंह ने चंबल एक्सप्रेस वे की घोषणा की, उसके बाद एक्सप्रेस वे का लगातार नाम बदल रहा है। साल 2018 के उपचुनाव में इसका नाम अटल एक्सप्रेस वे पर रख दिया और अब संभावना जताई जा रही है कि साल 2023 के उपचुनाव में इसका नाम मोदी एक्सप्रेस वे ना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिवराज के बुलडोजर अवतार पर भी कर चुके कमेंट
हाल ही में पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश में अपराधियों पर चल रहे बुलडोजर कार्रवाई को तालिबानी हरकत करार दिया था। साथ ही पीड़ितों को अपने पास आने का कहा था ताकि वे उनके लिए लड़ाई लड़ सकें। उनके लिए वे मानवाधिकार और अदालत जाने की बात भी कह रहे थे। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed