फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Bulldozers running on criminals' hideouts were told by Talibani action, know what is their plan

मध्य प्रदेश: अपराधियों के ठिकानों पर चल रहे बुलडोजर को पूर्व मंत्री ने बताया तालिबानी हरकत, जानिए क्या है उनका प्लान

Mon, 04 Apr 2022 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 09:15 PM IST
सार

डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार तालिबानियों की तरह काम कर रही है। अदालत का काम भी वही करने लगी है। बुलडोजर मामा की कार्रवाई से पीड़ित लोगों से अपील की है कि वे उनके पास आएं और उनकी लड़ाई वे लड़ेंगे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Bulldozers running on criminals' hideouts were told by Talibani action, know what is their plan
डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार तालिबानियों की तरह काम कर रही है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश में अपराधियों के ठिकानों पर चल रहे बुलडोजर से कांग्रेस के विधायक नाराज नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह मुखर होकर सामने आए हैं। उन्होंने शिवराज सरकार की इस सख्ती की तुलना तालिबान से कर दी है। उन्होंने पीड़ितों को अपने पास बुलाया है और कहा है कि हम मिलकर लड़ेंगे।
विज्ञापन


यूपी की तर्ज पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पांचवीं बार सीएम बनाने के लिए बुलडोजर मामा नाम दिया गया है। उन्होंने अपराधियों पर बेझिझक बुलडोजर चलवाने के आदेश प्रशासन-पुलिस को दे रखे हैं। इसका असर प्रदेश में नजर आ भी रहा है। लगभग हर दिन अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर चल रहा है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह से इससे नाराज हैं। डॉ. गोविंद सिंह भिंड जिले के लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। वे सातवीं बार विधायक चुनकर आए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निकटस्थ माने जाते हैं।
विज्ञापन

 
मानव अधिकार आयोग और अदालत जाने की बात कह रहे गोविंद सिंह

डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार तालिबानियों की तरह काम कर रही है। अदालत का काम भी वही करने लगी है। डॉ. सिंह ने सवाल किया कि अगर कोई एक परिवार का एक सदस्य अपराध करता है तो उसके अन्य सदस्यों को उसकी सजा कैसे दी जा सकती है। सिंह ने कहा कि वे भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं लेकिन उसके नाम पर लोगों की संपत्ति को ढहाया जा रहा है। यह संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है और इस तरह राष्ट्रीय संपत्ति को बर्बाद किया जा रहा है। फसल को बर्बाद किया जा रहा है जबकि उस अन्न से कई गरीबों के पेट भरे जा सकते थे। डॉ. गोविंद सिंह ने बुलडोजर मामा की कार्रवाई से पीड़ित लोगों से अपील की है कि वे उनके पास आएं और उनकी लड़ाई वे लड़ेंगे। सिंह ने कहा कि ऐसे पीड़ितों की लड़ाई को वे मानव अधिकार आयोग में लड़ेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो अदालत में भी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का क्या कहना है
मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का कहना है कि गोविंद सिंह जी के बयान से हमें जरा भी आश्चर्य नहीं है। वो कांग्रेस की परंपरागत आचरण जैसी ही बातें करते हैं। वो वही बोलते हैं जो राहुल जी बोलते हैं, प्रियंका जी बोलते हैं, सोनिया जी बोलती हैं। प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई कोई तालिबानी आचरण नहीं है, ये हिंदुस्तानी आचरण है। अपराध को खत्म करने के लिए अपराधियों के हौसले भी नेस्तनाबूद किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed