{"_id":"6217432cee6ff472ef68dd33","slug":"gwalior-due-to-one-sided-love-the-young-man-kidnapped-the-girl-student-raped-her-by-taking-her-to-jaipur-the-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: एक तरफा प्रेम के चलते युवक ने छात्रा का किया अपहरण, जयपुर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: एक तरफा प्रेम के चलते युवक ने छात्रा का किया अपहरण, जयपुर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 24 Feb 2022 02:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:05 PM IST
सार
जिले में एक छात्रा को अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक तरफा प्रेम के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी और उसका साथ देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ग्वालियर पुलिस ने छात्रा का अपहरण करने और उसके दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को भी बरामद किया है। एक तरफा प्रेम के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी और उसका साथ देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के विश्वविद्यालय इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा दो दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने विश्वविद्यालय थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पड़ताल में पुलिस को पता लगा कि छात्रा जयपुर में है। उसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जयपुर पहुंची और छात्रा को बरामद किया। मौके पर ही आरोपी युवक आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्रा से एक तरफा प्रेम करता था इसके चलते उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपी युवक का साथ देने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जेल भेजा जा रहा है।