फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Airforce officer hanged himself in hostel, did not leave any suicide note

Gwalior: एयरफोर्स के अधिकारी ने छात्रावास में फांसी लगाकर दी जान, कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा

Wed, 15 Jun 2022 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 03:40 PM IST
सार

फ्लाइंग ऑफिसर जयदत्त सिंह ने बुधवार सुबह ग्वालियर स्थित छात्रावास के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। वे यहां महाराजपुरा एयर बेस पर तैनात थे। 

विज्ञापन
Gwalior: Airforce officer hanged himself in hostel, did not leave any suicide note
फ्लाइंग ऑफिसर ने ग्वालियर में फांसी लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराजपुरा एयर बेस में इंजीनियरिंग शाखा में तैनात 25 वर्षीय फ्लाइंग ऑफिसर ने ग्वालियर में अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइंग ऑफिसर जयदत्त सिंह ने बुधवार सुबह अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। वे यहां महाराजपुरा एयर बेस पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गोले का मंदिर इलाके स्थित छात्रावास में पहुंची और अधिकारी को उसके कमरे में पंखे से लटका पाया, उन्होंने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फ्लाइंग ऑफिसर जयदत्त सिंह गुजरात के भावनगर का रहने वाला था और जनवरी में उसका तबादला ग्वालियर कर दिया गया था। दंडोतिया ने बताया कि उसे सुबह 6 बजे ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, लेकिन काम पर जाने से पहले उसने यह कदम उठाया। जयदत्त सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी और छात्रावास में रहता था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed