फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior Accident News: The family waiting for the bus on the road was trampled by Bolero, five died, CM expressed grief

Gwalior Accident News: सड़क पर बस का इंतजार कर रहे परिवार को बोलेरो ने रौंदा, पांच की मौत, सीएम ने जताया शोक

Thu, 26 May 2022 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 04:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बच्चे शामिल हैं। ये सभी मुरैना के रहने वाले हैं और यहां शादी से जुड़े समारोह में शामिल होने आए थे। ये सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया।
 

विज्ञापन
Gwalior Accident News: The family waiting for the bus on the road was trampled by Bolero, five died, CM expressed grief
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर झाड़ियां रखकर चक्काजाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बच्चे शामिल हैं। ये सभी मुरैना के रहने वाले हैं और यहां शादी से जुड़े समारोह में शामिल होने आए थे। ये सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह ग्वालियर के बड़ागांव थाना इलाके के खुरेरी गांव में हुई। मरने वाला परिवार मुरैना का रहने वाला है। ये ग्वालियर में आयोजित लगुन के कार्यक्रम के लिए आए थे। कार्यक्रम के बाद ये घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। ये सभी विक्रांत कॉलेज के निकट हसन पूरा ढाबे के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में निरपाल उर्फ पप्पू जाटव (60), राजा बेटी जाटव (50), बहू राजा बेटी जाटव (35), बच्ची पूनम (7) और रेशमा (6) की मौत हुई है। एंबुलेंस की व्यवस्था न होने के कारण पांचों शवों को एक ऑटो में भरकर पीएम हाउस तक लाया गया।
विज्ञापन


बेकाबू जीप के सड़क किनारे खड़ी भीड़ में घुसते ही वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।बाद में लोगों ने घायलों को निकालने की कोशिश भी की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी के शरीर क्षत विक्षत हो गए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी का कहना है के अज्ञात बोलेरो तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने के दौरान यह वाहन चालक इन लोगों को रौंदते हुए निकल गया। फिलहाल इन सभी पांचो शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसा देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ग्वालियर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में मुरैना के एक ही परिवार के 5 लोगों के असमय काल कलवित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमात्मा परिवारजनों को इस अपार दुःख से उबरने हेतु सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed