{"_id":"6adf10aa4f0e8c9a240bdb0e","slug":"the-division-of-500-bighas-of-land-took-a-bloody-turn-with-40-year-old-vijay-singh-shot-dead-guna-news-c-1-1-noi1454-4873733-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना में फायरिंग: 500 बीघा जमीन के बंटवारे ने लिया खूनी मोड़, गोली लगने से भाजपा नेता के छोटे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना में फायरिंग: 500 बीघा जमीन के बंटवारे ने लिया खूनी मोड़, गोली लगने से भाजपा नेता के छोटे भाई की मौत
Mon, 26 Oct 2026 04:49 PM IST
गुना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:49 PM IST
सार
गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव में 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में विजय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। उनके भतीजे शांतनु भी घायल हुए। पुलिस ने भारत सिंह यादव और उसके बेटे विशाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुना में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सारेठा में करीब 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार रात हुई गोलीबारी में 40 वर्षीय विजय सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे शांतनु मारपीट में घायल हो गए। पुलिस ने मामले में भारत सिंह यादव और उसके बेटे विशाल को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की बंदूक अवैध बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे विजय सिंह अपने भतीजे शांतनु के साथ मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मुलाकात भारत सिंह यादव और उसके बेटे विशाल से हुई। आरोप है कि दोनों ने उन पर हमला कर दिया। पहले शांतनु के साथ लाठी से मारपीट की गई। इसके बाद विशाल ने कथित तौर पर 12 बोर की बंदूक से विजय सिंह के बाएं पैर में गोली मार दी। गोली लगने से विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दमोह में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: सर्दी-जुकाम का इंजेक्शन लगवाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
विज्ञापन
500 बीघा जमीन को लेकर था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को गोलीबारी की वजह बताया जा रहा है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और वारदात की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
भाजपा जिला मंत्री के छोटे भाई थे विजय सिंह
विजय सिंह भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह के छोटे भाई थे। विजय की मौत की खबर मिलने के बाद वीर बहादुर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। रक्तचाप बढ़ने पर उन्हें गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार
सिरसी थाना पुलिस ने मामले में भारत सिंह यादव और उसके बेटे विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक अवैध बताई जा रही है। हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जमीन विवाद की पृष्ठभूमि, घटना के क्रम और हथियार की वैधता समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
