फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Student Booked for Allegedly Failing to Return 37 Lakh Scholarship Meant for UK Studies

गुना: विदेश में पढ़ाई के लिए 37 लाख लेकर भी ब्रिटेन नहीं गया छात्र, छात्रवृत्ति हड़पने वाले युवक पर एफआईआर

Sat, 17 Oct 2026 11:37 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

विदेश में पढ़ाई के लिए 37 लाख रुपये की छात्रवृत्ति लेकर भी छात्र पढ़ने के लिए ब्रिटेन नहीं गया। मामले में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति की रकम हड़पने को लेकर छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Guna: Student Booked for Allegedly Failing to Return 37 Lakh Scholarship Meant for UK Studies
कैंट पुलिस थाना, गुना

विस्तार

विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकारी छात्रवृत्ति के रूप में स्वीकृत करीब 37 लाख रुपये की राशि वापस नहीं करने के मामले में गुना के एक युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि यूके में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने के बावजूद युवक विदेश नहीं गया। विभाग की ओर से रकम वापस लेने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन राशि नहीं लौटाई गई। इसके बाद विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से जुड़ा मामला
यह मामला मध्य प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संबंधित है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक धाकड़ (24) पिता अरविंद धाकड़ ने ब्रिटेन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से इस योजना के तहत आवेदन किया था। आवेदन के आधार पर उसे करीब 37 लाख रुपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने के बावजूद युवक ब्रिटेन में पढ़ाई करने नहीं गया। इसके बाद विभाग ने स्वीकृत राशि वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कटनी: दशहरा महोत्सव के होर्डिंग हटाने पर भारी बवाल, अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई पर भाजपा ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस के बाद भी राशि नहीं लौटाने का आरोप
विभाग की ओर से युवक को छात्रवृत्ति की राशि वापस करने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए। हालांकि आरोप है कि इसके बावजूद रकम वापस नहीं की गई। विभागीय स्तर पर प्रयासों के बाद भी राशि की वापसी नहीं होने पर अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव के अनुसार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से प्राप्त शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दस्तावेजों की जांच करेगी पुलिस
पुलिस जांच में छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन, राशि की स्वीकृति, भुगतान से संबंधित दस्तावेजों और विभाग की ओर से जारी नोटिस की पड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही विदेश में पढ़ाई के लिए निर्धारित शर्तों, युवक के यूके नहीं जाने और छात्रवृत्ति की राशि के उपयोग से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। युवक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।

बता दें कि सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे में छात्रवृत्ति की राशि निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप खर्च हुई या नहीं, इसकी जांच इस मामले का अहम पहलू होगी। अब पुलिस जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed