{"_id":"6631f14c5192e29b5c020b2c","slug":"satta-ka-sangram-youth-in-guna-shared-their-issues-with-amar-ujala-know-what-the-youth-expect-from-elections-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: गुना में युवाओं ने अमर उजाला से साझा किए मुद्दे, जानिए युवाओं को चुनाव से क्या है उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: गुना में युवाओं ने अमर उजाला से साझा किए मुद्दे, जानिए युवाओं को चुनाव से क्या है उम्मीद
Wed, 01 May 2024 01:18 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 01:18 PM IST
सार
Madhya Pradesh Lok Sabha Election : अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज यानी बुधवार को मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र में है। यहां सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई, जिसके बाद दोपहर में युवाओं से कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
गुना में युवा बेहतर शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं.
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। आज बुधवार को मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं के साथ अलग-अलग समय पर चर्चा की गई। सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं से चर्चा की गई। शाम के समय राजनेताओं से चर्चा की जाएगी। इसमें सियासी मुद्दे और इलाके के सियासी मिजाज को परखेंगे। आइए जानते हैं क्षेत्र के युवा किन मुद्दों के बीच चुनाव को देखते हैं।
गुना के सरकारी कॉलेज के युवाओं से हमने बात की। यहां की एक छात्रा रानी बौद्ध ने कहा है कि अबकी बार हम मतदान करेंगे तो ये सोचकर करेंगे कि कौन आपकी शिक्षा के लिए काम कर रहा है। कौन आ रहा है, कौन नहीं आ रहा। चुनाव के पहले नेता आपके पैर तक पड़ेंगे, बड़े-बड़े वादे करेंगे। चुनाव जीतने के बाद नेता को ढूंढना मुश्किल होता है। हमें ऐसा नेता चुनना है जो जरूरत पड़ने पर आए। हमारे रोजगार-शिक्षा पर काम करे।
विज्ञापन
छात्र ने कहा कि मैं युवा भी हूं। सबसे पहले मुद्दा ये होना चाहिए कि कौन बेहतर शिक्षा को लेकर काम कर रहा है, या करने की मंशा लेकर आती है। वहीं हमने देखा टीवी पर प्रचार चल रहा है। कोई भी नेता रोजगार और शिक्षा पर बात ही नहीं कर रहा। 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं, ये चिंता की बात है। गुना में 70 साल से कोई उपक्रम नहीं खुल पा रहा है। राघौगढ़ में शकर कारखाना था, वो भी दस सालों से बंद पड़ा है। यहां एक की कॉलेज हैं, आसपास के जिले के लोग भी आते हैं। लेकिन यहां की व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। फीस देने के बाद भी बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल रही। कंप्यूटर धूल खा रहे हैं।
गुना में कौन आमने-सामने
पहले जान लेते हैं गुना लोकसभा सीट की सियासी तस्वीर। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। तीसरे दल के रूप में लोकसभा क्षेत्र में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी की थोड़ी बहुत प्रभावी है। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी को चुनाव में तीन से पांच प्रतिशत वोट ही मिलता है। यदि मुकाबला कांटे का हो तो यह प्रभाव डाल सकती है।
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।