{"_id":"628247199631a52a6c4a354d","slug":"policemen-killed-in-guna-names-and-addresses-of-seven-accused-open-naushad-s-brother-and-father-also-arrested-government-rifle-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Policemen Killed in Guna: सात आरोपियों के नाम-पते ओपन, नौशाद के भाई-पिता भी गिरफ्तार, सरकारी रायफल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Policemen Killed in Guna: सात आरोपियों के नाम-पते ओपन, नौशाद के भाई-पिता भी गिरफ्तार, सरकारी रायफल बरामद
Mon, 16 May 2022 06:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 06:14 PM IST
सार
पुलिस ने जिन सात नामों का खुलासा किया है, उसमें से दो का एनकाउंटर हो चुका है, वहीं दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चार आरोपियों की अब भी तलाश है।
विज्ञापन
एनकाउंटर में मारे गए नौशाद-शहजाद के पिता और भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। ताजा अपडेट ये है कि पुलिस ने घटना में शामिल लोगों के नाम-पते ओपन कर दिए हैं। एनकाउंटर में मारे गए नौशाद-शहजाद के पिता और भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर हथियार और आरोपी का शव छिपाने का आरोप लगा है।
बता दें कि पुलिस ने जिन सात नामों का खुलासा किया है, उसमें से दो का एनकाउंटर हो चुका है, वहीं दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चार आरोपियों की अब भी तलाश है। पुलिस के अनुसार घटना में नौशाद पिता निसार मोहम्मद (35) निवासी ग्राम विधौरिया थाना राघौगढ़, शहजाद पिता निसार मोहम्मद (38) निवासी ग्राम विधौरिया थाना राघौगढ़, सोनू उर्फ शफाक पिता शरीफ खान (27) निवासी साडा कॉलोनी राघौगढ़, जिया पिता अमीर मोहम्मद (28) निवासी शाढौरा-अशोकनगर, गुल्लू पिता अलाउद्दीन (25) निवासी ग्राम विधौरिया थाना राघौगढ़, छोटू पिता जलील खान (30) निवासी शाढौरा जिला अशोकनगर, विक्की उर्फ दिलशाद पिता नबाव खान (25) निवासी ग्राम विधौरिया थाना राघौगढ़ ने वारदात को अंजाम दिया था। नौशाद और शहजाद मारे गए हैं। जिया खान एवं सोनू खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
शासकीय रायफल बरामद
इधर पुलिस ने सोमवार को निसार पिता शमशेर खान (70) एवं शहराज पिता निसार खान (52) निवासी ग्राम विधौरिया, थाना राघौगढ़ को मृतक नौशाद के शव को छिपाने और आरोपियों द्वारा पुलिस से छीनी गई शासकीय इंसास रायफल को फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दोंनो आरोपी से शासकीय रायफल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
हुआ क्या था
बता दें कि गुना के आरोन इलाके के जंगल में शनिवार तड़के पुलिसकर्मी काले हिरण के शिकार के मामले में सर्चिंग करने गए थे। यहां शिकारियों ने छिपकर उन पर फायरिंग की। गुना पुलिस का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। इसके बाद शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए गए हैं। यह घटना तड़के 4:00 बजे की बताई जा रही है।