{"_id":"66893e14afdd6f66e4044250","slug":"mp-news-union-minister-jyotiraditya-scindia-again-showed-his-harsh-style-in-guna-scolded-the-collector-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना में सिंधिया का फिर दिखा तल्ख अंदाज, कलेक्टर को लगाई फटकार, कहा- अगली बार सिस्टम बनाकर रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना में सिंधिया का फिर दिखा तल्ख अंदाज, कलेक्टर को लगाई फटकार, कहा- अगली बार सिस्टम बनाकर रखें
Sat, 06 Jul 2024 06:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:22 PM IST
सार
यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह गुना के सर्किट हाउस का बताया जा रहा है ,जहां सुबह से ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के लिए लोगों की कतार लगी हुई थी। लेकिन, लोगों के मिलने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
कलेक्टर और एसपी को हिदायत देते केंद्रीय मंत्री सिंधिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना कलेक्टर पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस बार हुई गड़बड़ी का आगे से ध्यान रखें।
विज्ञापन
यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह गुना के सर्किट हाउस का बताया जा रहा है ,जहां सुबह से ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के लिए लोगों की कतार लगी हुई थी। सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, लोगों के मिलने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था ठीक नहीं थी, यह देखकर सिंधिया कलेक्टर पर नाराज हो गए और उन्हें अगली बार इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
बता दें यह कोई पहला मौका नहीं है, जब सिंध्या ने कलेक्टर और एसपी को फटकार लगाई हो। इसके पहले करीब 6 महीने पूर्व सभा के दौरान मंच से ही वे कलेक्टर और एसपी को फटकार लगा चुके हैं, जिसमें उन्होंने कलेक्टर और एसपी को मंच पर ही मौजूद रहने की हिदायत भी दी थी।
विज्ञापन
इस बार गुना के सर्किट हाउस में भी उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर सत्येंद्र सिंह से कहा कि पहले ही व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया था, तो व्यवस्था क्यों नहीं बनाई। अगली बार से सिस्टम बनाकर रखें, लोगों से मिलने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए, आगे से इस बात का ध्यान रखें।
इधर, लोगों से मिलने और उनकी समस्या सुनने के बाद सिंधिया बमोरी के लिए रवाना हो गए। हालांकि, कलेक्टर को फटकार लगाने का उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
