{"_id":"63a985b8d1effb0ac164b989","slug":"mp-news-nine-cows-died-due-to-cold-and-hunger-in-cantt-kanji-house-of-guna","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना की कैंट कांजी हाऊस में ठंड और भूख से नौ गायों की मौत, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना की कैंट कांजी हाऊस में ठंड और भूख से नौ गायों की मौत, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित
Mon, 26 Dec 2022 05:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक साथ नौ गायों की मौत हो गई। गायों की मौत से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुना सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सही करने की मांग की है।
विज्ञापन
गायों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना जिले की कैंट कांजी हाऊस में नौ गायों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इन गायों की मौत ठंड और भूख के कारण हुई है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद ने नगरपालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया है। तेज सर्दी और कांजी हाऊस में बंद अन्य जानवरों के साथ लड़ाई-झगड़े की वजह से गायों की जान चली गई है। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने गुना सीएमओ को ज्ञापन देते हुए कांजी हाऊस में गायों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं करने की मांग की है।
विज्ञापन
आरोप लगाया जा रहा है, गायों को रखने वाली जगह पर अन्य जानवर भी रखे गए हैं, जिसकी वजह से जानवर आपस में झगड़ते हैं और गाय घायल हो जाती हैं। बीमार गायों के तुरंत इलाज की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
शहर की एकमात्र व्यवस्थित गौशाला...
बता दें कि कैंट स्थित गौशाला को गुना शहर की एकमात्र व्यवस्थित गौशाला माना जाता है। लेकिन यहां भी कई बार भूख और अन्य कारणों की गायों की मौत हो चुकी है। विपक्षी पार्षद भी इससे नगरपालिका पर कांजी हाऊस और गौशाला के प्रति उदासीनता का आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस ने तो नगरपालिका यह भी कह दिया था कि अगर नपा गौशाला का संचालन नहीं कर पा रहे है तो उसे उन्हें सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
