फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News: In Guna, a young woman tied to a pole and beaten up, accused of trying to kidnap a girl student

MP News: गुना में युवक-युवती को खंभे से बांधकर पीटा, छात्रा के अपहरण की कोशिश करने का लगाया आरोप

Fri, 14 Oct 2022 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

गुना में युवक-युवती को खंभे से बांधकर पीटा गया। मामला गुना जिले के बीनागंज इलाके के चांचौड़ा की है। दोनों पर एक छात्रा के अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगा है। बाद में पुलिस ने दोनों को छुड़वाया और थाने लाया गया।  

विज्ञापन
MP News: In Guna, a young woman tied to a pole and beaten up, accused of trying to kidnap a girl student
छात्रा के अपहरण की कोशिश के आरोप में युवक-युवती को खंभे से बांधकर पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में युवक-युवती को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। दोनों पर एक छात्रा के अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगा है। बाद में पुलिस ने दोनों को छुड़वाया और थाने लाया गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के बीनागंज इलाके के चांचौड़ा की है। बताया जा रहा है कि गांव लहरचा की रहने वाली 13 साल की छात्रा पैदल कोचिंग जा रही थी। बीनागंड रोड पर एक युवक और एक युवती ने पहले उसे रोका, फिर पकड़कर ले जाने की कोशिश की। छात्रा जैसे-तैसे भाग निकली। घर जाकर पिता को सारी बात बताई। मौके पर पहुंचे छात्रा के पिता और उनके साथ आए लोगों ने युवक-युवती को दबोच लिया।  
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि युवक-युवती नशे में लग रहे थे। छात्रा के परिजनों ने जब बात आसपास के लोगों को बताई तो सबने उन्हें पहले तो बिजली के खंभों से अलग-अलग बांध दिया फिर उनके साथ मारपीट भी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक महिला आरोपी युवती के बाल खींचती नजर आ रही है। युवती खंभे से बंधी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को छुड़वाया और थाना लाया गया। पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिन्हें पुलिस ने समझाइश दी और जाम खुलवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed