फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Minister Mahendra Singh Sisodia has advised Congressmen to come to BJP in a threatening manner.

MP News: मंत्रीजी की खुली धमकी!, कहा- कांग्रेसियों भाजपा में खिसक आओ, नहीं तो मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है

Thu, 19 Jan 2023 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 06:39 PM IST
सार

रुठियाई में एक आमसभा को संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि देखो भैया, जो भी कांग्रेसी लोग हों वो धीरे-धीरे चुपचाप सरक आओ, क्योंकि 2023 में भी सरकार भाजपा की ही बन रही है।

विज्ञापन
Minister Mahendra Singh Sisodia has advised Congressmen to come to BJP in a threatening manner.
मप्र के पंचायत मंत्री सिसोदिया ने कांग्रेसियों को भाजपा में आने की सलाह दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आने लगे हैं, वैसे-वैसे यहां के नेताओं के विवादित बयान बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार के मंत्री भी संयमित बयान नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही एक बयान गुना जिले में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिया है। उनके बयान को कांग्रेसियों को धमकी के अंदाज में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि गुना जिले की राघौगढ़ नगर पालिका के लिए मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रुठियाई में एक आमसभा को संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि देखो भैया, जो भी कांग्रेसी लोग हों वो धीरे-धीरे चुपचाप सरक आओ, क्योंकि 2023 में भी सरकार भाजपा की ही बन रही है। देख लेना मामा का बुलडोजर खड़ा ही है तैयार। 
विज्ञापन

 



सिसोदिया खुद कांग्रेस से भाजपा में गए हैं
बता दें कि महेंद्र सिंह सिसोदिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं और उनके साथ ही वे भाजपा में शामिल हो गए थे। अब वे अपने अंदाज में वहां के कांग्रेसियों को भाजपा में आने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रैली निकालकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। उनके साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

कांग्रेस करेगी शिकायत
मामले में कांग्रेसी अब चुनाव आयोग से शिकायत का मन बना रहे हैं। उनके नेताओं का कहना है कि वे भाजपा की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। बुलडोजर की धमकी देने किसी भी हद तक ठीक नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed