फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Teacher Flouts Rules, Former Principal Seen Smoking Beedi in Class; No Stranger to Controversies

गुना: गुरुजी उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, क्लास में बीड़ी फूंकते दिखे पूर्व प्राचार्य, विवादों से पुराना नाता

Wed, 09 Sep 2026 09:17 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 09:17 AM IST
सार

नशा मुक्ति अभियान के बीच स्कूल के पूर्व प्राचार्य का धूम्रपान करते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पहले से विवादों में रहे प्राचार्य पर अतिथि शिक्षक भर्ती और आर्थिक अनियमितताओं के आरोप भी लग चुके हैं।

विज्ञापन
Guna: Teacher Flouts Rules, Former Principal Seen Smoking Beedi in Class; No Stranger to Controversies
स्कूल में सिगरेट पीते पूर्व प्राचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ प्रदेश सरकार जहां नशा मुक्ति अभियान को लेकर गांवों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक धूम्रपान रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में ही एक पूर्व प्राचार्य द्वारा खुलेआम धूम्रपान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व प्राचार्य क्लास रूम और ऑफिस में बीड़ी-सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह पूरा मामला मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम उकावद स्थित संकुल केंद्र हाईस्कूल का है। यहां के पूर्व प्राचार्य जगदीशचंद्र शिकारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कभी क्लास रूम के अंदर बच्चों के सामने तो कभी अपने ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर खुलेआम बीड़ी-सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि जो शिक्षक खुद नियमों का पालन नहीं करेगा, वह बच्चों को क्या संस्कार देगा।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षक भर्ती में भी लगे थे आरोप
बता दें कि जगदीशचंद्र शिकारी पहले से ही विवादों में रहे हैं। उन पर अतिथि शिक्षक भर्ती में गंभीर अनियमितता के आरोप लगे थे। आरोप था कि उन्होंने अधिक अंक वाले योग्य उम्मीदवार को नजरअंदाज कर अपने बेटे को अतिथि शिक्षक के पद पर ज्वाइन करा दिया और उसका वेतन भी निकलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर : 24 साल पुराने भ्रष्टाचार के केस में पूर्व कार्यपालन यंत्री को पांच साल की जेल और 25 लाख का जुर्माना

मीडिया में मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद योग्य अतिथि शिक्षक को ज्वाइन कराया गया और पूर्व प्राचार्य को वहां से हटा दिया गया।


आर्थिक अनियमितताओं की जांच भी लंबित
इसके अलावा पूर्व प्राचार्य पर आर्थिक अनियमितताओं के भी कई आरोप लगे थे, जिनकी जांच अभी लंबित बताई जा रही है। अतिथि शिक्षक भर्ती मामले में हटाए जाने के बाद भी उन पर आर्थिक अनियमितताओं की जांच को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

अब धूम्रपान का वीडियो वायरल होने के बाद भी विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। साथ ही पूर्व में सामने आई आर्थिक अनियमितताओं की भी जांच कराकर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और पूर्व में सामने आई शिकायतों के मामले में शिक्षा विभाग की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed