फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Horrific road accident in Guna uncontrolled car collided with divider three including woman died

Accident News: गुना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला समेत तीन की मौत

Wed, 04 Jan 2023 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 01:28 PM IST
सार

गुना जिले के चाचौड़ा में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग देपालपुर से बरेली जा रहे थे, इसी दौरान कार चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन
Horrific road accident in Guna uncontrolled car collided with divider three including woman died
गुना में दर्दनाक हादसा, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के रानी खेजड़ा गांव के पास NH-46 हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार क्रमांक MP 09 CZ 4902 धार जिले के देपालपुर से बरेली जा रही थी। इसी दौरान चाचौड़ा थाना क्षेत्र के रानी खेजड़ा गांव के पास स्विफ्ट कार चालक को झपकी आ गई। झपकी लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे दो व्यक्ति और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है इस हादसे में मृतक दिनेश दास आश्रम बुजुर्ग जिला धार का रहने वाला है, तो वहीं दूसरा मृतक चालक सचिन देपालपुर का रहने वाला है। तीसरी मृतक महिला नीलम यूपी के आगरा की रहने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed