फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna When two women became bent upon biting each other make public hearing an arena for women

Guna News: जब एक दूसरे का मुंह नोचने पर उतारू हो गईं दो महिलाएं, जनसुनवाई बना दो औरतों का अखाड़ा, एक घायल

Tue, 30 Jan 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 10:15 PM IST
सार

गुना जिले में जनसुनवाई के दौरान दो महिलाएं एक दूसरे का मुंह नोचने पर उतारू हो गईं। इस दौरान जनसुनवाई वाली जगह दोनों महिलाओं के लिए अखाड़ा बन गया। एक महिला घायल हुई है।

विज्ञापन
Guna When two women became bent upon biting each other make public hearing an arena for women
जनसुनवाई बना दो औरतों का अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान कतार में खड़ी दो महिलाएं आपस में उलझ गईं। नौबत हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। इस विवाद में एक महिला घायल हो गई, जिनके चेहरे से लगातार खून बहता देख अधिकारियों ने उपचार के लिए भिजवाया। जनसुनवाई में हुए इस वाक्ये के बाद कलेक्टर अमनबीर सिंह ने बैंस ने माना है कि अचानक आवेदकों की संख्या बढ़ने की वजह से यह हालात बने हैं। उन्होंने जल्द ही व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव करने की बात कही है, ताकि आवेदकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा जिले की कमान संभालने के बाद जनसुनवाई में आ रहे आवेदकों को गंभीरता से सुनकर उन पर कार्रवाई की समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसके चलते आवेदकों के बीच जनसुनवाई को लेकर भरोसे में इजाफा हुआ है। यही वजह रही कि मंगलवार को दो सैकड़ा से ज्यादा आवेदक जनसुनवाई कक्ष के बाहर जमा हो गए। इसी दौरान कतार में खड़ी नानाखेड़ी निवासी सरोज राजपूत और बूढ़े बालाजी निवासी ललिता नामक दो महिलाओं में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों महिलाएं आपस में ऐसे उलझीं कि ललिता के चेहरे से खून निकलने लगा। जानकारी मिलने पर गुना तहसीलदार कक्ष से बाहर आए, उन्होंने ललिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवेदकों को आपस में धक्का-मुक्की न करने की हिदायत देकर कलेक्टर को पूरे मामले से अवगत कराया, जिन महिलाओं के बीच विवाद हुआ, उनमें शामिल सरोज राजपूत का कहना था कि ललिता बाई कतार तोड़कर आगे आना चाहती थी और विवाद करते हुए उनका अंगूठा काट लिया। इसलिए उन्होंने धक्का दे दिया, जबकि ललिता का दावा था कि उन्हें चक्कर आ रहे थे। इसलिए वह आगे आकर बैठना चाहती थीं। उनका स्वास्थ्य खराब है और एक दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी हुई है। लेकिन सरोज ने मदद करने के बजाए उनके चेहरे को अपने तेज नाखूनों की मदद से नोंच लिया, जिससे वह लहुलुहान हो गईं।

जानकारी सामने आई है कि सरोज राजपूत अपने घर के सामने लगे बिजली के खंभे को हटाने और ललिता कुटीर आवंटित कराने की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थीं। घटनाक्रम के बाद कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तय किया है कि आगामी जनसुनवाई से सभी के आवेदकों को पहले एकत्रित किया जाएगा, इसके बाद उन्हें ऑनलाइन किया जाएगा। क्योंकि परिसर के बाहर 150 से 175 आवेदकों के हिसाब से व्यवस्था की गई थी। लेकिन आवेदक इससे ज्यादा संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। बता दें कि अभी तक आवेदकों को कतार में लगने के बाद अपना आवेदन ऑनलाइन करवाना होता था। इसके बाद जनसुनवाई कक्ष में क्रमबद्ध तरीके से जाने का उन्हें मौका मिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed