{"_id":"671b75f576bb2d8c93006a73","slug":"guna-road-accident-three-youths-died-in-a-road-accident-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna Accident: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, गोवंश के चक्कर में पुलिया से टकराई कार, अशोकनगर के थे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna Accident: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, गोवंश के चक्कर में पुलिया से टकराई कार, अशोकनगर के थे निवासी
Fri, 25 Oct 2024 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 04:12 PM IST
सार
गुना शहर के कस्तूरबा नगर में रहने वाले रोहित श्रीवास्तव अपने तीन दोस्तों के साथ कार से इंदौर के लिए निकले थे। नेशनल हाइवे क्रमांक-46 पर रूठियाई के आगे कार का हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना जिले के रूठियाई इलाके में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वह कार से गुना से इंदौर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में उनकी कार पुलिया से टकराकर खाई में गिर गई। शुक्रवार दोपहर रूठियाई स्वास्थ्य केंद्र में तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के कस्तूरबा नगर में रहने वाले रोहित श्रीवास्तव अपने तीन दोस्तों के साथ कार से इंदौर के लिए निकले थे। उनकी कार केवल 20 किलोमीटर ही पहुंच पाई थी कि नेशनल हाइवे क्रमांक-46 पर रूठियाई के आगे कार का हादसा हो गया। खाई में गिरने से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर हाइवे की एंबुलेंस और रूठियाई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में से बॉडी को बाहर निकाला। तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें रूठियाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इस भीषण सड़क हादसे में रोहित श्रीवास्तव, अशोकनगर जिले के हिनोतिया बघेल गांव के रहने वाले लखन शर्मा (35) और अज्जू उर्फ अजय चिड़ार (28) की मौके पर ही मौत हो गई। रूठियाई स्वास्थ्य केंद्र पर तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। वहीं, धरनावदा थाना प्रभारी SI राजेंद्र चौहान ने बताया कि गाय को बचाने में कार पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, एक युवक गंभीर है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
