{"_id":"64a44e825229f7bdf40f1815","slug":"guna-news-youth-dies-after-being-beaten-by-hotel-owner-and-colleagues-hindu-organization-demands-bulldozer-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: होटल मालिक और साथियों के पीटने से युवक की मौत, हिंदू संगठन ने की बुलडोजर चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: होटल मालिक और साथियों के पीटने से युवक की मौत, हिंदू संगठन ने की बुलडोजर चलाने की मांग
Tue, 04 Jul 2023 10:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:23 PM IST
सार
Guna News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में होटल मालिक और साथियों के पीटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए हिंदू संगठन के लोगों ने बुलडोजर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
हिंदू संगठन ने की बुलडोजर चलाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना में सोमवार रात हुए हमले में एक युवक की मौत पर मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। परिजन और हिंदूवादी संगठन अस्पताल पहुंच गए, आरोपियों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
बता दें कि कैंट थाना इलाके के घोसीपुरा में रहने वाला राजू ग्वाल (35) पुत्र बाबूलाल ग्वाल सोमवार रात 10 बजे होटल में खाना खाने गया था। होटल थाने के पास ही है। यहां उसका होटल मालिक से किसी बात पर झगड़ा हो गया। होटल मालिक और उसके साथियों ने राजू पर लाठी और फरसे से हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजू की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवार और हिंदू संगठन के लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हिंदू संगठन आरोपियों के घर और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
