{"_id":"64815139e3bf0a04790e2078","slug":"guna-news-traders-beat-father-and-son-who-came-to-sell-crop-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: फसल बेचने आए बाप-बेटे को व्यापारियों ने पीटा, गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: फसल बेचने आए बाप-बेटे को व्यापारियों ने पीटा, गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम
Thu, 08 Jun 2023 09:25 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:25 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में फसल बेचने मंडी में गए बाप-बेटे को व्यापारियों ने जमकर पीटा। व्यापारियों की इस हरकत से गुस्साए किसानों ने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
बाप-बेटे को व्यापारियों ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना में फसल बेचने आए किसान बाप-बेटे से व्यापारियों ने मारपीट कर दी। इससे गुस्साए किसानों ने बुधवार शाम चार बजे नानाखेड़ी मंडी गेट पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि नीलामी के दौरान व्यापारी ने धनिया की चार हजार रुपये प्रति क्विंटल बोली लगाई, लेकिन पर्ची 3 हजार 975 रुपये की दी।
विज्ञापन
जब किसानों ने बोला तो व्यापारियों ने कहा कि सैंपल लेकर आओ। किसान सैंपल लेकर पहुंचे, तो व्यापारियों से विवाद हो गया। किसानों का आरोप है कि व्यापारियों ने इकट्ठा होकर लाठी-फरसों समेत धारदार हथियारों से किसान बाप-बेटे पर हमला कर दिया। मारपीट में किसान का सिर फट गया।
विज्ञापन
वहीं, उनके बेटे को भी सिर और चेहरे में चोट आई। इसके बाद गुस्साए किसानों ने नानाखेड़ी मंडी पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। किसानों की मांग है कि आरोपी व्यापारियों पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
